गूगल मैप पर पति को दिखा कुछ ऐसा कि पत्नी को दे दिया तलाक

By धीरज पाल | Published: October 12, 2018 03:53 PM2018-10-12T15:53:58+5:302018-10-12T15:53:58+5:30

दक्षिण अमेरीकी के पेरू शहर में एक शख्स गूगल मैप के जरिए रास्ता तलाश रहा था। वह गूगल मैप के गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर के इस्तेमाल से रास्ता खोज रहा था।

husband search on google maps spots his wife another man talak | गूगल मैप पर पति को दिखा कुछ ऐसा कि पत्नी को दे दिया तलाक

गूगल मैप पर पति को दिखा कुछ ऐसा कि पत्नी को दे दिया तलाक

गूगल मैप की टेक्नोलॉजी से लोगों की राहें आसान बन गई है। एक तरफ जहां गूगल मैप के फायदे हैं वहीं यह बहुत से मायने में यह आपकी समस्या का कारण भी बन सकता है। गूगल मैप पति और पत्नी के बीच तलाक का कारण बन सकता है यह कभी नहीं सोचा जा सकता है। दरअसल, गूगल मैप के गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर की वजह से पति और पत्नी के बीच तलाक हो गया। यह वाकया पेरू का है। जहां गूगल स्ट्रीट व्यू की वजह से एक पति ने अपनी पत्नी को किसी और मर्द के साथ देख लिया। 

जानिए क्या है मामला

खबरों के मुताबिक दक्षिण अमेरीकी के पेरू शहर में एक शख्स गूगल मैप के जरिए रास्ता तलाश रहा था। वह गूगल मैप के गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर के इस्तेमाल से रास्ता खोज रहा था। गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर में एक तस्वीर दिखी जिसमें उसने एक महिला किसी मर्द के साथ बैठी थी। वो महिला उस शख्स की पत्नी की तहर लग रही थी। उसने देखा तो उसकी पत्नी ही निकली। 

तस्वीर से हुआ खुलासा

घर पहुंचकर उस शख्स ने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो पत्नी उस बात को सिरे से खारिज कर दी। जब पति ने वह तस्वीर दिखाई जिसमें पत्नी किसी और मर्द के साथ बैठी थी। दरअसल, तस्वीर में बेंच पर बैठी महिला के पैरों पर अपने सर टिकाये दूसरा मर्द लेटा था। इसके अलावा शख्स ने उसकी  बालों में अपनी उंगलियां घूमा रहा था। इसके बाद पति ने पत्नी को तलाक दे दिया।    

Web Title: husband search on google maps spots his wife another man talak

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे