VIDEO: जब प्यार में मिला धोखा तो नशे की हालत में प्रेमी के घर डीजे लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, 'तेरे इश्क में नाचेंगे' गाने पर किया डांस

By अमित कुमार | Published: November 30, 2020 01:59 PM2020-11-30T13:59:09+5:302020-11-30T14:00:23+5:30

कई बार प्यार के नाम पर सिर्फ धोखा और फरेब मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को खूब देखा जा रहा है, यह वीडियो एक लड़की के टूटे हुए दिल का दर्द बयां करता है।

heart broken girl taken dj in front of lover s house dance video goes viral | VIDEO: जब प्यार में मिला धोखा तो नशे की हालत में प्रेमी के घर डीजे लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, 'तेरे इश्क में नाचेंगे' गाने पर किया डांस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsकई बार दिल टूटने के बाद इंसान को समझ ही नहीं आता कि वह खुद को कैसे संभाले। लड़की ने नशे की हालत में लड़के के घर के सामने डीजे लगाया और फिर खूब डांस किया।

प्यार में दिल का टूटना हमेशा दर्द पहुंचाने का काम करता है। जिससे बेइंतहा मोहब्बत हो जाए और वह धोखा देकर निकल जाए तो अक्सर इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है। मन हल्का करने के लिए इसके बाद लोग तरह-तरह की चीजें करते रहते हैं। दिल के इस व्यापार में कई बार प्यार के अरमानों का सौदा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। 

वीडियो साल 2018 की है, लेकिन इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर देख रहे हैं। वीडियो में एक लड़की प्यार में मिले धोखे को सह नहीं पाती है और प्रेमी के घर के सामने जाकर जमकर डांस करती है। आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गीत 'तेरे इश्क में नाचेंगे' के गाने पर लड़की काफी समय तक लड़के के घर के आगे डांस करती है। 

यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले यू-ट्यूब पर इसके साथ कैप्शन में लिखा था कि गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डीजे ले जाकर डांस किया। बॉयफ्रेंड ने दिया था धोखा। लेकिन संदीप की यह बात सच है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। इस वीडियो की सच्चाई जो भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। 


 

Web Title: heart broken girl taken dj in front of lover s house dance video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे