Har Ghar Tiranga: सोलापुर में उजनी बांध तिरंगे की रोशनी से जगमग, आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 13, 2022 10:05 PM2022-08-13T22:05:30+5:302022-08-13T22:07:18+5:30

Har Ghar Tiranga: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

Har Ghar Tiranga part Azadi Ka Amrit Mahotsav Ujani Dam in Solapur district illuminated in tricolours Maharashtra see video | Har Ghar Tiranga: सोलापुर में उजनी बांध तिरंगे की रोशनी से जगमग, आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान, देखें वीडियो

तिरंगा झंडा नहीं बल्कि आन, बान और शान का प्रतीक है और इससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Highlightsआकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा।पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।

Har Ghar Tiranga: तिरंगा झंडा नहीं बल्कि आन, बान और शान का प्रतीक है और इससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह वीर भूमि है। देश को देश प्रेम के साथ जोड़ता है। देश राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत है। तिरंगे में धर्म चक्र है और धर्म चक्र का मतलब है कि यह देश कानून से चलता है।

महाराष्ट्र में अलग ही नजारा देखने को मिला। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत, सोलापुर जिले में उजनी बांध को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया। गुजरात के सूरत की एक दुकान में तिरंगे के रंग वाली मिठाई बनाई गई हैं। जवानों के लिए 50% की आजीवन छूट भी दी जा रही है।

दुकानदार ने कहा, "PM मोदी ने जो हर घर तिरंगे की पहल की है उसी के मद्देनजर हमने दुकान को तिरंगे से भर दिया है ताकि आज़ादी का अमृत महोत्सव में और रंग भर जाए।" राजस्थान विधानसभा, विद्युत भवन और स्टैच्यू सर्कल को स्वतंत्रता दिवस से पहले रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले कुतुब मीनार और सफदरजंग का मकबरा को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया। बेंगलुरु में स्वतंत्रता दिवस से पहले विधान सौधा को रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया। श्रीनगर में जिला प्रशासन द्वारा डल झील के तट पर महिलाओं की तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

Web Title: Har Ghar Tiranga part Azadi Ka Amrit Mahotsav Ujani Dam in Solapur district illuminated in tricolours Maharashtra see video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे