गूगल डूडल आज मना रहा पिज्जा डे, जानिए आज के डूडल में क्या है खास...

By विशाल कुमार | Published: December 6, 2021 11:25 AM2021-12-06T11:25:01+5:302021-12-06T11:31:23+5:30

डूडल को शेयर करते हुए गूगल ने कहा कि आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर, 2007 को यूनेस्को ने अपनी प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन पिज़ाइउलो को बनाने की विधि में शामिल किया था।

google doodle pizza day pizza cutting game | गूगल डूडल आज मना रहा पिज्जा डे, जानिए आज के डूडल में क्या है खास...

(फोटो: ट्विटर/@googledownunder)

Highlights6 दिसंबर, 2007 को यूनेस्को ने अपनी प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन पिज़ाइउलो को बनाने की विधि में शामिल किया था।गूगल ने अपने यूजरों के लिए मजेदार 'पिज्जा कटिंग' गेम भी पेश किया है।खेल में चुनौती पिज्जा के प्रकार के आधार पर उसे टुकड़ों में काटने की है।

नई दिल्ली: दुनियाभर के लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय इतालवी डिश पिज्जा को अपना डूडल समर्पित करते हुए गूगल आज उसे यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने का जश्न मना रहा है।

डूडल को शेयर करते हुए गूगल ने कहा कि आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर, 2007 को यूनेस्को ने अपनी प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन पिज़ाइउलो को बनाने की विधि में शामिल किया था। पिज्जा को समर्पित इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए गूगल ने अपने यूजरों के लिए मजेदार 'पिज्जा कटिंग' गेम भी पेश किया है।

इस पजल गेम में दुनियाभर में लोकप्रिय पिज्जा के कई प्रकार शामिल हैं। खेल में चुनौती पिज्जा के प्रकार के आधार पर उसे टुकड़ों में काटने की है। इसलिए पिज्जा काटते समय पिज्जा के प्रकार को ध्यान में रखना होगा। ऑर्डर जितना सटीक होगा, यूजर्स उतने अधिक सितारे कमा सकता है।

इस गेम में एक-एक करके 11 कई तरह के पिज्जा आएंगे. इन 11 तरह के पिज्जा में मॉर्गेरिटा पिज्जा, पेपरोनी पिज्जा, व्हाइट पिज्जा, कैलाब्रेसा पिज्जा, मुजेरेला पिज्जा, हवाईयन पिज्जा, मैग्यारोस पिज्जा, टेरीयाकी मेयोनेज़ पिज्जा, टॉम यम पिज्जा, पनीर टिक्का पिज्जा, डेजर्ट पिज्जा मौजूद हैं। यह पजल गेम खेलने के लिए लोगों को अपने गूगल होम पेज के गूगल लोगो पर क्लिक करना होगा।

नीपोलिटन 'पिजाइउओलो' बनाने की विधि कैंपानिया क्षेत्र की राजधानी नेपल्स में की है। इसको बनाने की विधि में चार अलग-अलग चरण होते हैं, जिसमें आटा तैयार करने से लेकर लकड़ी से बने ओवन में पिज्जा पकाने तक क चरण शामिल है।

ऐसा माना जाता है नेपल्स में 1700 के दशक के अंत में पिज्जा बनाया जाना शुरू किया गया था। आज, अनुमानित तौर पर दुनियाभर में हर साल पांच अरब पिज्जा (अकेले अमेरिका में प्रति सेकंड 350 स्लाइस) की खपत होती है।

Web Title: google doodle pizza day pizza cutting game

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे