समुद्र में लड़कियां कर रही थी कयाकिंग, नीचे से व्हेल ने आकर किया हमला, वायरल वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
By अनुराग आनंद | Published: November 6, 2020 08:35 AM2020-11-06T08:35:30+5:302020-11-06T08:41:59+5:30
जूली मैकसोरले और लिज कॉट्रियल नाम की दो लड़कियां कायाकिंग कर रही थी। इस दौरान ही कैलिफोर्निया में व्हेल ने लड़कियों पर हमला कर दिया।
नई दिल्ली: कैलिफोर्निया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां समुद्र में कायाकिंग कर रही है। तभी एक व्हेल ने अचानक कायाकिंग कर रही लड़कियों पर अटैक कर दिया।
वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि व्हेल ने उन्हें निगलने का प्रयास किया था। फॉक्स न्यूज रिपोर्ट की मानें तो जूली मैकसोरले और लिज कॉट्रियल नाम की दो लड़कियां कायाकिंग कर रही थी। इस दौरान ही कैलिफोर्निया में यह घटना घटी है।
पीड़ित लड़की ने बताया कि एक बड़ी मछली को पास आते देख मैं जोर से चिल्लाई लेकिन अचानक हम कुछ समझ पाते इससे पहले हवा में उछल गए और पानी में गिर पड़े।
पीड़ित लड़की ने कहा कि पहले तो मुझे लगा कि मैं व्हेल को धक्का देकर दूर भगा दूंगी। लेकिन, तभी व्हेल ने हमला कर दिया इसके बाद लगा कि मैं तो अब जिंदा नहीं रह पाऊंगी। व्हेल मेरे उपर और मैं पानी के अंदर थी।
वीडियो देखने पर लग रहा है कि व्हेल ने दोनों लड़कियों को निगलने का प्रयास किया। लेकिन, बाल-बाल बचकर दोनों लड़की बाहर निकल आती है। इस दौरान कयाकिंग कर रहे अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।