Video: गिरिराज सिंह ने नारा दिया 'अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार', ट्रोलर्स बोले-'बिहार के बारे में सोचिए मंत्री जी...'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 22, 2020 01:28 PM2020-01-22T13:28:06+5:302020-01-22T13:28:06+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

Giriraj Singh trolled after he says delhi me abki baar bjp ki sarkar see twitter reaction | Video: गिरिराज सिंह ने नारा दिया 'अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार', ट्रोलर्स बोले-'बिहार के बारे में सोचिए मंत्री जी...'

Video: गिरिराज सिंह ने नारा दिया 'अबकी बार दिल्ली में भाजपा सरकार', ट्रोलर्स बोले-'बिहार के बारे में सोचिए मंत्री जी...'

Highlightsदिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी। आप पार्टी ने दावा किया है कि वह दिल्ली में दोबारा भारी बहुमतों से जीतने वाली है।

दिल्ली में आगामी विधानभा चुनाव-2020 को लेकर नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके 'अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार' का नारा दिया है। जिसको लेकर वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। गिरिराज सिंह ने वीडियो जारी कर लिखा, ''चलो चले मोदी के साथ ...अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार। अपना वोट हिंदुस्तान की अस्मिता को सोच कर दें। इतिहास गवाह है कुछ आलसी, कुछ लालची कुछ दगाबाज के कारण हिंदुस्तान ने अपने मूल रूप को खो दिया।'' 

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि आप सिर्फ जनता को बेवकूफ बना सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, लोगों को आपने सिर्फ हिन्दू का नाम लेकर बहकाया है।


कई यूजर ने लिखा है कि आपको दिल्ली के बारे में नहीं बल्कि बिहार के बारे में सोचान चाहिए।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। 

Web Title: Giriraj Singh trolled after he says delhi me abki baar bjp ki sarkar see twitter reaction

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे