लंदन: समलैंगिक महिलाओं ने बसयात्रियों की माँग पर Kiss करने से किया इनकार तो लोगों ने की पिटाई, वायरल हुई पीड़िता पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2019 07:01 PM2019-06-07T19:01:51+5:302019-06-07T19:01:51+5:30

लंदन में समलैंगिक महिलाओं के साथ बदसलुकी की घटना को लेकर वहां के मेयर सादिक खान ने निंदा की। बता दें कि पीड़िया मेलानिया नासा (NASA) में एस्ट्रोनॉट हैं।

Gay couple beaten for refusing to kiss on bus in London viral facebook | लंदन: समलैंगिक महिलाओं ने बसयात्रियों की माँग पर Kiss करने से किया इनकार तो लोगों ने की पिटाई, वायरल हुई पीड़िता पोस्ट

फोटो साभार: Melania Ps (फेसबुक)

Highlights28 साल की मेलानिया गियोमोनट अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस के साथ लंदन नाइट बस में बैठी थी।जब समलैंगिक महिलाओं ने उनका विरोध किया तो दोनों को बुरी तरह पिटाई कर दी। 

लंदन की एक समलैंगिक महिलाओं ने 'किस' करने से इनकार किया तो चार लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। यह हमला लंदन के कैमडेन टाउन में हुआ। हालांकि स्कॉटलैंड की पुसिल (यार्ड) इस मामले की जांच कर रहा है। लंदन मेयर सादिक खान ने इस घटना की निंदा की है। बता दें कि पीड़िया मेलानिया नासा (NASA) में  एस्ट्रोनॉट हैं।

यह मामला तब उठा जब पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इनके समर्थक में आकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस पोस्ट को करीब 10 हजार से अधिक लोगों शेयर किया है। वहीं, 4 हजार से अधिक कमेंट किया है। 



क्या है पूरा मामला

दरअसल, 28 साल की मेलानिया गियोमोनट अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस के साथ लंदन नाइट बस में बैठी थी। दोनों को गे-कपल्स जानकरक कुछ लोगों ने उनसे बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने उन्हें किस (चूमने) के लिए कहा। जब समलैंगिक महिलाओं ने उनका विरोध किया तो दोनों को बुरी तरह पिटाई कर दी। 


इस घटना के बाद मेलानिया ने फेसबुक पर घटना की पूरी बात सुनाई। पोस्ट में मेलानिया ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही कपल्स खून से लथपथ दिखाई दे रहे है। 

Web Title: Gay couple beaten for refusing to kiss on bus in London viral facebook

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे