[Video] पहाड़ों पर हो रहे हिमस्खलन से नीचे खड़े लोग लगे चिल्लाने, अचानक सामने दिखी बर्फ की बड़ी चादर और फिर....
By आजाद खान | Published: October 2, 2022 04:48 PM2022-10-02T16:48:22+5:302022-10-02T17:10:01+5:30
जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे लोग भीषण हिमस्खलन से बचने के लिए अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग रहे है। ऐसे में लोगों को चिल्लाते हुए भी सुना गया है।
![fresh avalanche seen in Manaslu Base Camp nepal tourists screams video viral | [Video] पहाड़ों पर हो रहे हिमस्खलन से नीचे खड़े लोग लगे चिल्लाने, अचानक सामने दिखी बर्फ की बड़ी चादर और फिर.... fresh avalanche seen in Manaslu Base Camp nepal tourists screams video viral | [Video] पहाड़ों पर हो रहे हिमस्खलन से नीचे खड़े लोग लगे चिल्लाने, अचानक सामने दिखी बर्फ की बड़ी चादर और फिर....](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/fresh-avalanche-seen-in-manaslu-base-camp-nepal-tourists-screams-video-viral_202210247878.jpg)
फोटो सोर्स: ANI
काठमांडू: नेपाल के माउंट मानसलू बेस कैंप में भीषण हिमस्खलन देखने को मिला है। इस हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह भयानक मंजर कैद हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते भी इस तरीके से एक हिमस्खलन को देखा गया था जिसमें दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। इसके साथ 12 लोग घायल भी हुए थे।
वीडियो में क्या दिखाई दिया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि पहाड़ों के पीछे से हिमस्खलन हो रहा है जिसकी चपेट में आस-पास के इलाके भी आ गए है। वीडियो में यह देखा गया है कि
हिमस्खलन के समय पहाड़ों के पीछे से बर्फ की एक बड़ी चादर आस-पास के जगहों को कवर कर रही है।
#WATCH | A fresh avalanche has hit the Manaslu Base Camp today. It has come a week after the last one, which had left two persons dead.#Nepal
— ANI (@ANI) October 2, 2022
(Video source: Tashi Lakpa Sherpa) pic.twitter.com/XLTbDVFq2G
यही नहीं वीडियो के अगले हिस्से में पहाड़ों ने नीचे मौजूद लोग चिल्लाते हुए वहां से भागने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में देखते ही देखते बर्फ की चादर चारो और फैल जाती है और वीडियो करने वाला शख्स भी उसमें ढक जाता है।
भीषण हिमस्खलन के कारण अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन की हुई मौत
आपको बता दें कि शुक्रवार तक नेपाल सरकार ने 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को पहाड़ों पर चढ़ाई की अनुमति दी थी। ऐसे में ताजा बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरीके से खराब हो गए थे और नए रास्तों में बर्फ जम गई थी जिससे फिसलन हो रहे थे।
बताया जाता है कि लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन की लाश मिली थी जो शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में एक हिमस्खलन से टकराने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा कई और पर्वतारोही घायल भी हुए थे।