जवाहरलाल नेहरू ने कुंभ में जनेऊ पहन किया था स्नान? जानें क्या है वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Published: January 21, 2019 05:01 PM2019-01-21T17:01:54+5:302019-01-21T17:01:54+5:30

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा काफी जोरों पर है कि क्या सच में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जनेऊ पहनकर स्नान किया था?

Former Prime Minister Jawaharlal Nehru viral picture of dip during Kumbh Mela | जवाहरलाल नेहरू ने कुंभ में जनेऊ पहन किया था स्नान? जानें क्या है वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

जवाहरलाल नेहरू ने कुंभ में जनेऊ पहन किया था स्नान? जानें क्या है वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

पूर्व पत्रकार और फिल्म पिहू के निर्देशक विनोद  कापड़ी ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया। विनोद कापड़ी का ये ट्वीट वायरल हो गया और भी क्योंना ट्वीट में कुंभ मेला और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जो जिक्र है। 

विनोद कापड़ी ने 17 जनवरी को ट्वीट किया, ''ताकि सनद रहे: पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी कुंभ में स्नान कर चुके हैं और जनेऊ भी धारण किए हुए हैं।''

इस ट्वीट के बाद कुछ और ट्विटर हैंडलों ने ये दावा किया कि हां, ये बात सच है...जो लोग पंडित नेहरू के धर्म पर सवाल उठाते हैं उनके मुंह पर ये एक तमाचा है, देख लें कि नेहरू भी जनेऊ धारण करते थे। 

इसके बाद एक ट्विटर हैंडल ने इस ट्वीट पर जवाब आया, जिसमें लिखा था, ''इस मसले का राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं है। ये कुंभ की तस्वीर नहीं है। ये जवाहरलाल नेहरू की माताजी के देहांत के बाद अस्थि विसर्जन के दौरान की ये तस्वीर लगी है।''

''

उन्होंने यह भी कहा कि ये तस्वीर प्रयागराज( इलाहाबाद का बदला हुआ नाम) में स्थित आनंद भवन में लगी भी हुई है। इस ट्विटर यूजर की प्रोफाइल DR. Laliya के नाम से है। 

DR.Laliya ने इंडिया टूडे के एक स्टोरी का लिंक भी शेयर किया, जिसमें इस बात का जिक्र है। इंडिया टूडे की स्टोरी के मुताबिक, ये तस्वीर कुंभ मेले में स्नान की नहीं है। 

बता दें कि पंडित नेहरू की माता स्वरूपरानी थुस्सु का निधन 1938 में हुआ था। ट्विटरबाजों ने ये दावा भी किया ये तस्वीर आनंद भवन में लगी हुई है। ये उनके माता जी के निधन के वक्त की है। गौकतलब है कि आजागी के 1954 में हुए कुंभ मेले का नेहरू ने खासतौर पर इंतजाम करवाया था। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो भी मौजूद हैं। 

हालांकि इन ट्वविटर बाजों को जवाब देते हुए विनोट कापड़ी ने कई और भी ट्वीट किया है। उनका कहना है, ''आपको झूठ फैलाना है तो फैलाइए। पर तथ्य ये है कि पंडित नेहरू के पिता मोतीलाल का निधन फ़रवरी 1931 को हुआ था और उस वक्त जवाहरलाल की उम्र 42 साल थी। आपको किस चश्में से इस तस्वीर में नेहरु 42 साल के दिख रहे हैं ??? ये तस्वीर 1954 कुंभ की है, जब नेहरु की उम्र 65 साल थी।''

विनोट कापड़ी ने यह भी कहा, भक्तगण पहले ये तय कर लें कि ये नेहरु के पिता के निधन के बाद की तस्वीर है या माँ के निधन के बाद की ? वैसे माँ का निधन 1938 में हुआ था, नेहरु की उम्र 49 थी। तस्वीर से साफ़ है कि नेहरू की उम्र 60 से ऊपर की है।''


Web Title: Former Prime Minister Jawaharlal Nehru viral picture of dip during Kumbh Mela

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे