हर रोज मछली खाता था शख्स, शरीर से निकला कुछ ऐसा जिस पर डॉक्टर भी नहीं कर सके यकीन

By राहुल मिश्रा | Published: February 6, 2018 11:59 AM2018-02-06T11:59:28+5:302018-02-06T12:06:23+5:30

हर रोज मछली का सेवन करना किस कदर घातक साबित हो सकता है उसका अंदाजा आपको इस खबर को पढने के बाद लग जाएगा

five feet tapeworm inside man stomach in America | हर रोज मछली खाता था शख्स, शरीर से निकला कुछ ऐसा जिस पर डॉक्टर भी नहीं कर सके यकीन

हर रोज मछली खाता था शख्स, शरीर से निकला कुछ ऐसा जिस पर डॉक्टर भी नहीं कर सके यकीन

Highlightsडायरिया की समस्या से जूझ रहा था शख्स।अचानक उसे खून से भरी पेचिश हुई।डॉक्टर ने जब देखा तब वो भी हैरान रह गए।

अगर आप भी मछली खाने का शौक रखते हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि ऐसा करना शायद आपके लिए जी का जंजाल बन जाए। हर रोज मछली का सेवन करना किस कदर घातक साबित हो सकता है उसका अंदाजा आपको इस खबर को पढने के बाद लग जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले इस शख्‍स के साथ जिसे कच्ची सालोमन मछली खाने का शौक था।

डायरिया की समस्या से जूझ रहे इस शख्स के बाथरूम जाने के दौरान शरीर से पांच फुट लंबा टेपवर्म (कीड़ा) निकल आया। बाथरूम में जाने के बाद उसे खून से भरी जबरदस्‍त पेचिश हुई। उसे लगा कि उसके पेट से कुछ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही उसने अपनी इस हालत को देखा तब वो तुरंत पास के कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर में पहुंचा। पहले तो डॉक्टर्स को भी उसकी इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने जांच की और सबूत देखा तो वो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

जांच में सामने आया कि उसके पेट के अंदर कीड़ा है जिसकी लम्बाई काफी ज्यादा है। डॉक्टरों की जांच में मालूम पड़ा कि शख्स कच्ची मछली खाने का शौकीन था। डॉक्टर के अनुसार अगर वह शख्‍स थोड़ी और देर से अस्‍पताल आता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

कीड़े की लम्बाई इतनी ज्यादा थी, जिसकी वजह से वह खींचने पर बाहर आता जा रहा था। डॉक्टर्स के अनुसार इस कीड़े की लम्बाई तक़रीबन 5 फीट थी। इस मरीज का इलाज करने वाले डाक्‍टरों का कहना है कि यह कीड़ा सालोमन मछली के जरिए ही उसके पेट में गया होगा, क्‍योंकि टेपवर्म नाम का यह कीड़ा अधिक मात्रा में कच्ची मछली खाने से होता है।

Web Title: five feet tapeworm inside man stomach in America

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे