जन्म लेते ही नाचने लगा ये नन्हा हाथी, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: June 9, 2020 08:03 PM2020-06-09T20:03:12+5:302020-06-09T20:03:12+5:30

भारतीय विभाग के अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक हथिनी छोटे हाथी को जन्म देती है और जन्म लेते ही छोटा हाथी नाचना शुरू कर देता है।

female elephant born a cute little elephant started dancing video viral on social media | जन्म लेते ही नाचने लगा ये नन्हा हाथी, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान, देखें वायरल वीडियो

भारतीय वन सेवा अधिकार सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. (फोटो-ट्विटर)

Highlightsसोशल मीडिया पर नन्हे हाथी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।एक हथिनी ने छोटे से प्यारे से हाथी को जन्म दिया, जन्म के साथ ही छोटा हाथी डासं करने लगा।

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल खुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक हथिनी ने छोटे से प्यारे से हाथी के बच्चे को जन्म दिया, जन्म के साथ ही छोटा हाथी डासं करने लगा, वो चल भी नहीं पा रहा है लेकिन किसी तरह डांस कर रहा हो जो काफी क्यूट है। आगे-आगे हथिनी चल रही है, पीछे-पीछे छोटा बच्चा चल रहा है, हालांकि अभी वह चल भी नही पा रहा है, लड़खड़ाकर चल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

भारतीय वन सेवा अधिकार सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे काफी लोगों ने इस वीडियो को देखकर लाइक कमेंट किया है। अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों के तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ चुकी है। एक यूजर ने लिखा है ,सो क्यूट तो वहीं दूसरे यूजर लिखा, दिल खुश कर देने वाला वीडियो।  

भारतीय वन सेवा अधिकार सुशांता नंदा अक्सर अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैन भी उनकी हर वीडियो को बहुत ही पसंद करते हैं। सुशांता अपने ट्विटर पर यूनिक वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों एक हाथी के नल से पानी पीने वाला वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। उनकी हर वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 

Web Title: female elephant born a cute little elephant started dancing video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे