Fact Check: भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने एक बार फिर रैली में एक शख्स को मारा थप्पड़?, जानें सच्चाई 

By अनुराग आनंद | Published: October 18, 2020 03:09 PM2020-10-18T15:09:56+5:302020-10-18T15:09:56+5:30

सोशल मीडिया पर खुशबू सुंदर का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को साझा करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना खुशबू सुंदर के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद की है।

Fact Check: After joining BJP, Khushboo Sundar slaps a man in a rally once again, know the truth | Fact Check: भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने एक बार फिर रैली में एक शख्स को मारा थप्पड़?, जानें सच्चाई 

खुशबू सुंदर (फाइल फोटो)

Highlightsबता दें कि खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा।खुशबू सुंदर ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, लेकिन हकीकत से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

नई दिल्ली:कांग्रेस में बतौर राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाली खुशबी सुंदर 12 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। भाजपा में शामिल होने से पहले खुशबू ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बता दें कि खुशबू सुंदर ने फिल्मी दुनिया से राजनीति में एंट्री मारी है। 2015 से ही खुशबू कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता पद पर बनी हुई थी। 

अब खुशबू के भाजपा में शामिल होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद एक बीजेपी कार्यकर्ता ने रैली के दौरान खुशबू सुंदर को छेड़ने की कोशिश की। इसके बाद खुशबू ने शख्स को थप्पड़ मारा।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज एक बीजेपी कार्यकर्ता ने खुशबू सुंदर के साथ अभद्रता की, जिसके जवाब में नेत्री ने उसे थप्पड़ मारा।

क्या है सोशल मीडिया पर साझा हो रहे वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया के इस वायरल खबर को चेक करने के दौरान जब InVid tool और गूगल पर सही कीवर्ड के साथ सर्च किया तो  हमने पाया कि यह वीडियो अप्रैल 2019 की है। यह वीडियो भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान का नहीं है।

इसके अलावा, हमें सर्च करने पर कई प्रमुख मीडिया हाउस द्वारा कवर किए गए इस वीडियो का लिंक प्राप्त हुआ। इंडिया टुडे ने 12 अप्रैल 2019 को एक रोडशो के दौरान खुशबू सुदर के साथ हुए दुर्व्यवहार और उसके बाद सुंदर द्वारा थप्पड़ मारने के इस वीडियो को अपने एक रिपोर्ट में पब्लिश किया था। जिसे आप यहां देख सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 10 अप्रैल, 2019 को खुशबू बेंगलुरु सेंट्रल कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। जबकि खुशबू जीप की तरफ जा रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, खुशबू ने उस शख्स को थप्पड़ मारा था।

हाल में खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस वजह से दिया इस्तीफा-

बता दें कि खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है, "कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, लेकिन उन लोगों का जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वे पार्टी में रहने की शर्तें तय करते हैं।''

Web Title: Fact Check: After joining BJP, Khushboo Sundar slaps a man in a rally once again, know the truth

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे