मेट्रो में लड़की का डांस वायरल, DMRC ने इस अंदाज में बताया मेट्रो में TikTok बना सकते हैं या नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2019 02:57 PM2019-07-19T14:57:32+5:302019-07-19T14:57:32+5:30

असल में यह वही लड़की है जिसने सबसे पहले दिल्ली की डीटीसी बस डांस किया था। इसके बाद उसी लड़की का फिर दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुये वीडियो आया। वीडियो वायरल होने के बाद डीटीसी ने बस के ड्राइवर को सस्पेंड किया गया था।

dmrc tweet tik tok video in metro says no on viral video in Delhi metro | मेट्रो में लड़की का डांस वायरल, DMRC ने इस अंदाज में बताया मेट्रो में TikTok बना सकते हैं या नहीं

मेट्रो में लड़की का डांस वायरल, DMRC ने इस अंदाज में बताया मेट्रो में TikTok बना सकते हैं या नहीं

Highlightsवीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने साफ कर दिया है कि आप किसी भी तरह से मेट्रो के अंदर किसी TikTok या अन्य किसी भी काम के लिए वीडियो नहीं बना सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो  (DMRC) में एक लड़की का डांस करते वीडियो वायरल हो गया था। लड़की TikTok ऐप पर वीडियो डालने के लिए वीडियो बना रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने साफ कर दिया है कि आप किसी भी तरह से मेट्रो के अंदर किसी TikTok या अन्य किसी भी काम के लिए वीडियो नहीं बना सकते हैं। लेकिन DMRC ने जिस अंदाज में इसका जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गाय बै। 

मेट्रो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुये लिखा है, 'क्या आप दिल्ली मेट्रो में TikTok वीडियो बना सकते हैं? इसका जवाब देते हुए नीचे दलेर मेहंदी का GIF लगाया गया है, जिसमें वह अपने ना ना ना ना ना रे गाने पर डांस कर रहे हैं।' 

असल में यह वही लड़की है जिसने सबसे पहले दिल्ली की डीटीसी बस डांस किया था। इसके बाद उसी लड़की का फिर दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुये वीडियो आया। वीडियो वायरल होने के बाद डीटीसी ने बस के ड्राइवर को सस्पेंड किया गया था और कंडक्टर को टर्मिनेट करने से पहले कारण बताओ नोटिस दिया था। बस में उस वक्त तैनात होम गार्ड के जवान और सिविल डिफेंस के वॉलनटिअर को भी वापस उनके विभागों में भेज दिया गया था। 

Web Title: dmrc tweet tik tok video in metro says no on viral video in Delhi metro

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे