साल 2001 में अमेरिकी जोड़े की खोई थी हीरे की अंगूठी, पूरे 21 साल बाद क्रिसमस से पहले ऐसे मिला रिंग, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: December 30, 2022 05:32 PM2022-12-30T17:32:13+5:302022-12-30T17:45:22+5:30

बताया जा रहा है कि अमेरिकी जोड़े ने उस समय उस रिंग को बहुत खोजा था लेकिन उन्हें वह अंगूठी नहीं मिली थी। ऐसे में वे इसके बारे में हमेशा सोचते थे और प्रार्थना करते थे कि ये मिल जाए।

diamond ring lost in 2001 find after 21 years in usa florida nick shaina day before christmas 2022 viral news | साल 2001 में अमेरिकी जोड़े की खोई थी हीरे की अंगूठी, पूरे 21 साल बाद क्रिसमस से पहले ऐसे मिला रिंग, जानें पूरा मामला

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Diamond_ring_photo_by_iLoveButter.jpg)

Highlightsअमेरिकी जोड़े की एक हीरे की अंगूठी साल 2001 में खो गई थी। यह एक सगाई की रिंग थी जिसे उस दिन उन लोगों ने खूब खोजा था। ऐसे में पूरे 21 साल बाद वह अंगूठी मिली है जिससे दंपत्ति काफी खुश है।

वाशिंगटन: अमेरिका के फलोरिडा में एक दंपत्ति को 21 साल बाद खोई हुई अंगूठी मिली है। बताया जा रहा है यह सगाई की अंगूठी थी जो पहनाते समय नीचे गिर गई थी और बहुत खोजने के बाद भी वह मिली नहीं थी। 

ऐसे में यह अंगूठी दंपत्ति को फिर से मिल गई है और हैरान करने वाली बात यह है कि यह रिंग क्रिसमस से एक दिन पहले मिली है। इस रिंग को पाकर दंपत्ति काफी खुश है और इसे लेकर वे अपनी पुरानी बातों को याद कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा निवासी निक डे 21 साल पहले 2001 में अपनी प्रेमिका शाइना को प्रोपोज करने जा रहा था। इस समय उसके साथ एक घटना घट गई और उसके द्वारा लाई गई हीरे की सगाई की अंगूठी वहीं गिर कर टॉयलेट में खो गई थी। 

यह घटना तब घटी जब निक अपनी प्रेमिका शाइना को आई लव यू बोलने ही जा रहा था। ऐसे में वह उसे प्रोपोज भी नहीं कर सका है और वह उसे खोजने लगा था। खबर के अनुसार, अंगूठी खोजने के लिए उस समय कपल ने पाइपलाइन का भी रूख किया था और वहां भी खूब खोजा था, लेकिन रिंग मिला नहीं था। 

ऐसे मिला रिंग, 21 साल बाद आया गिफ्ट वापस

बताया जा रहा है कि पूरे 21 साल बाद कपल को यह रिंग दोबारा वापस मिली है। यह उस समय मिला है जब इसी साल क्रिसमस से पहले निक की माता रेनी ने टॉयलेट की सफाई करवाई है। जानकारी के अनुसार, रेनी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए एक पलंबर को बुलाया था जिसके द्वारा सफाई करते हुए यह रिंग मिला है। जानकारी के अनुसार, कपल हमेशा इसके बारे में सोचते थे और हर क्रिसमस पर सांता क्लाज से इसके मिल जाने की दुआ करते थे। 

रिक की मां रेनी को यह रिंग क्रिसमस से पहले मिला है, ऐसे में उसकी मां कपल को रिंग दे दिया है और कहा है कि यह उनका क्रिसमस का गिफ्ट है। उधर रिक की पत्नी शाइना डे ने फ्लोरिडा स्थित टीवी स्टेशन डब्ल्यूएफएलए को बताया कि उस दिन वे लोग रिंग को काफी खोजे थे। 

इसके लिए उन लोगों ने एक छलनी का भी इस्तेमाल किया था पर अंगूठी मिली नहीं थी। ऐसे में अंगूठी को पाकर रिक और उसकी पत्नी काफी खुश है और रिक को यह कहते हुए सुना गया है कि अगर कोई चीज खो जाए तो उसे सेप्टिक टैंक में जरूर खोजें। 

Web Title: diamond ring lost in 2001 find after 21 years in usa florida nick shaina day before christmas 2022 viral news

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे