कांग्रेस ने किया शिवराज के 'विष' और अमृत का बंटवारा, कहा- 'धोखेबाजों को मिलेगा...', वायरल हुआ ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Published: July 2, 2020 01:27 PM2020-07-02T13:27:10+5:302020-07-02T13:27:10+5:30

कांग्रेस के 22 विधायकों के मार्च 2020 में विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गयी थी और  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी थी। चौहान रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। 

Congress slams MP Shivraj Singh Chouhan's cbainet 28 ministers take oath | कांग्रेस ने किया शिवराज के 'विष' और अमृत का बंटवारा, कहा- 'धोखेबाजों को मिलेगा...', वायरल हुआ ट्वीट

Shivraj Singh Chouhan and Jyotiraditya Madhavrao Scindia (File Photo)

Highlights सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं। अब शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में कुल 14 सिंधिया खेमे के मंत्री हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गुरुवार (2 जुलाई) को विस्तार हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार (एक जुलाई) को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रहे कई दिन से मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां मीडिया से कहा, ''मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।'' कांग्रेसमध्य प्रदेश के अधिकारिक ट्विटर हैंडल शिवराज के इस बयान पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि किसे अमृत और किसे विष मिलेगा। 

शिवराज कैबिनेट विस्तार के पहले कांग्रेस एमपी ने ट्वीट किया, शिवराज आज विष और अमृत का बंटवारा करेंग, अमृत -शिवराज और धोखेबाजों को मिलेगा।
विष -बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को देंगे।

वहीं एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, ''गद्दारों का कोई धर्म नहीं होता, अधर्मियों और पापियों की पराजय ही लोकतंत्र का मूल धर्म है।''

कांग्रेस एमपी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार 12 गैर-विधायकों को मंत्री बनाया गया..! संवैधानिक लोकतंत्र है-जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन..! शिवराज का लोकतंत्र- गद्दारों का, सत्ताभूख मिटाने के लिये, खरीद-फरोख्त द्वारा शासन..! पूरा देश लोकतंत्र के चीरहरण पर शर्मिदा है।

MP में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट, आठ राज्यमंत्री शामिल

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी नीत सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार गुरुवार को किया गया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेते नेता
शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेते नेता

सिंधिया समर्थक, जिनको  मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें से कोई भी विधानसभा का सदस्य नहीं

सिंधिया समर्थक जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है। ये सभी मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। देश में संभवत: पहली बार किसी प्रदेश के मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी तादाद में गैर विधायकों को शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर शामिल हुए नेताओं की लिस्ट

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को शामिल किया गया।

शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सारे नेता
शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सारे नेता

मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर शामिल हुए नेताओं की लिस्ट

मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, और ओपीएस भदौरिया को शामिल किया गया है। मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने वाले 12 नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है।

सिंधिया समर्थक 12 मंत्रियों की लिस्ट

इनमें अधिकांश सिंधिया समर्थक हैं। ये 12 मंत्री हैं: एंदल सिंह कंषाना, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या गुरुवार को शामिल किए गये 12 नये मंत्रियों के बाद कुल 14 हो गई। सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले ही मंत्री हैं। 

Web Title: Congress slams MP Shivraj Singh Chouhan's cbainet 28 ministers take oath

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे