दावा- मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 20 से 35 विधायक लापता, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MamaWapisAaRaheHai
By पल्लवी कुमारी | Published: November 25, 2019 03:53 PM2019-11-25T15:53:56+5:302019-11-25T15:53:56+5:30
मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गठन के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच विधायकों को लेकर बयानबाजी जारी है। कभी बीजेपी दावा करती है कि कांग्रेस के विधायक उनके संपंर्क में हैं तो कभी कांग्रेस कहती है कि बीजेपी के विधायक उनके संपंर्क में हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना बॉयो बदल दिया है। उन्होंने अपने बॉयो में से पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री का जिक्र हटा दिया है। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की बात को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि बॉयो में उन्होंने बदलाव आम जनता की सलाह के बाद किया है। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर बॉयो बदलने से ट्विटर पर एक अलग ही मुद्दा छिड़ गया है। ट्विटर पर हजारों यूजर दावा कर रहे हैं कांग्रेस के 20 से 35 विधायक बीजेपी के संपंर्क में हैं। इसी के ट्विटर पर #MamaWapisAaRaheHai टॉप ट्रेंड में है। बता दें कि मामा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोग कहते हैं।
हैशटैग #MamaWapisAaRaheHai के साथ यूजर का कहना है कि अगर कांग्रेस के विधायक बीजेपी के संपंर्क में हैं तो शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
35+ MLAs close to Scindia are not tracable in Madhya Pradesh
— Dharmendra Chhonkar (@yoursdharm) November 25, 2019
He changed his bio on twitter & removed Congress
He met Modi Ji also
Enough hints for return of @ChouhanShivraj Ji as CM
Welcome him #MamaWapisAaRaheHai@SantoshRanjan_pic.twitter.com/Oe1KUrXZQT
वहीं एक यूजर का कहना है कि यह अफवाह बिना बात के नहीं है, दाल में जरूर कुछ काला है।
35+ MLAs close to@JM_Scindia are not tracable in Madhya Pradesh
— HINDUSTANI (@Indianlion13) November 25, 2019
He changed his bio on twitter & removed "Congress"
He met Modi Ji also
Hints of something uncertain
"Daal me kala hai" #MamaWapisAaRaheHaipic.twitter.com/l4EPZ08U7f
एक यूजर ने लिखा है, पहले खबर आ रही थी कि कांग्रेस अपने महाराष्ट्र के विधायको को मध्य प्रदेश भेजने की तैयारी कर रही है, लेकिन अब तो मध्य प्रदेश के ही 20 विधायक मुख्यमंत्री का फोन नहीं उठा रहे क्या मध्य प्रदेश में मामा वापिस आ रहे हैं।
पहले खबर आ रही थी कि कांग्रेस अपने महाराष्ट्र के विधायको को मध्य प्रदेश भेजने की तैयारी कर रही है,
— Anshul Mishra 🇮🇳 (@AnshulMishraKnj) November 25, 2019
लेकिन अब तो मध्य प्रदेश के ही 20 विधायक मुख्यमंत्री का फोन नहीं उठा रहे
क्या मध्य प्रदेश में #MamaWapisAaRaheHai ????#JyotiradityaScindia#MadhyaPradesh
पतझड़ के मौसम जाने वाले हैं
— iamkapil (@RKapil9) November 25, 2019
मध्यप्रदेश में मामाजी आने वाले हैं #मोटाभाई_गुजरातवाले#MamaWapisAaRaheHaipic.twitter.com/m1gt1IvWMC
Congress has sent its Maharashtra MLAs to MP to safeguard them.
— Uday Kumar (@udaykumar0576) November 25, 2019
But now even MP MLAs need to be safeguarded.😝
Now all the MLAs will be flown to Jaipur.
A wholesale market of MLAs will be available to BJP now.😂🤣#MamaWapisAaRaheHai#MadhyaPradesh#MahaPoliticalTwist
एक यूजर ने लिखा, वहां कांग्रेस के लोग महाराष्ट्र की राजनीति में व्यस्त हैं और यहां बीजेपी मध्य प्रदेश में वापसी के लिए तैयार है।
There Congressis are busy in #MaharashtraPoliticalDrama
— Uday Kumar (@udaykumar0576) November 25, 2019
And here BJP is ready for the comeback in MP.💪😎
Seems Operation Lotus is in full swing and @JM_Scindia might defect.🚩😔 #ज्योतिरादित्य_सिंधिया#MamaWapisAaRaheHaipic.twitter.com/f3RJ2x8L58
मीडिया वाले चिल्ला रहे थे कि महाराष्ट्र में #मिशन_लॉट्स शुरू हो गया है
— Uday Kumar (@udaykumar0576) November 25, 2019
But इसकी गूँज तो मध्यप्रदेश में सुनाई दे रही है😂😂
मोटाभाई का जलवा😍#MamaWapisAaRaheHaipic.twitter.com/VckqJOhoU7
शरद पवार से प्रेरणा लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मोदीजी से जल्द किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए मिल सकते हैं 🤣😂😜#MamaWapisAaRaheHai
— Kuldeep Sanghvi (@KuldeepSanghvi) November 25, 2019
कांग्रेस ने विधायक के गायब होने की बात से किया इनकार
कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल उसका कोई विधायक अलग नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गायब विधायकों की बात पर कहा है कि जो विधायक गायब हैं, उनका आप नाम बताइए हम फोन पर बात करवाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉयो बदलकर ''लोक सेवक और क्रिकेट प्रेमी (Public servant, cricket enthusiast)'' लिखा है।
ऐसी अटकलें थीं कि लोकसभा चुनाव में गुना लोकसभा सीट से हार के बाद सिंधिया पार्टी में उपेक्षाओं का सामना कर रहे हैं। अगस्त 2019 में सिंधिया की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की इस्तीफे की धमकी के बीच सीएम कमलनाथ खुद सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली भी गए थे। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा था कि 'सब कुछ ठीक' है।
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार के कदम का समर्थन करते हुए भी ट्वीट किया था। जिसका काफी विवाद हुआ था। हालांकि सिंधिया ने ऐसी अटकलों से साफ तौर पर इनकार किया है।