सिर्फ 7 दिनों में इस महिला ने कमाए 13.3 लाख करोड़ रुपए, अंबानी से भी हो गई अमीर
By राहुल मिश्रा | Published: January 17, 2018 02:01 PM2018-01-17T14:01:33+5:302018-01-17T14:12:04+5:30
यांग ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स और भारत के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।
क्या कभी आप यह सोच सकते हैं कि कोई इंसान महज 7 दिनों में 13.3 लाख करोड़ रुपए कमा सकता है? शायद इस पर यकीन कर पाना थोडा मुश्किल हो लेकिन यह सच है। ऐसा संभव कर दिखाया है यांग हुआन नामक चीन की इस 36 साल की लड़की ने, जोकि एक चीनी कंपनी 'कंट्री गार्डन होल्डिंग्स' की वाइस चेयरपर्सन हैं।
इस कमाई के साथ ही यांग चीन की पांचवीं सबसे अमीर व्यक्ति बन चुकी हैं। यांग हूयांग की संपत्ति में सिर्फ 7 दिनों में 13.3 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 7 दिन में यांग की संपत्ति में इस इजाफे ने रिकॉर्ड बना दिया। गौर किया जाए तो यांग ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स और भारत के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।
महीने भर में यांग की कंपनी के शेयर करीब 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2018 की शुरुआत उनके लिए बेहतरीन रही है।
यांग के पिता ने 1992 में कंट्री गार्डेन होल्डिंग्स कॉरपोरेशन नाम की इस कंपनी को स्थापित किया था। जिसके बाद साल 2005 में यांग ने इस कंपनी की जिम्मेदारी संभाल ली।