छत्तीसगढ़: बस्तर के जंगलों में मिला दुर्लभ जीव, रखता है इंसानों जैसी सोच, शेर-हाईना से लड़ने में सक्षम

By आजाद खान | Published: August 18, 2022 08:19 AM2022-08-18T08:19:36+5:302022-08-18T09:04:28+5:30

वन विभाग की माने तो हमी बेजर बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक जीव माना जाता है। यही कारण है कि इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के तौर पर दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh Rare creature honey badger found jungles Bastar keeps thinking like humans capable of fighting lion-hyena | छत्तीसगढ़: बस्तर के जंगलों में मिला दुर्लभ जीव, रखता है इंसानों जैसी सोच, शेर-हाईना से लड़ने में सक्षम

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsछत्तीसगढ़ कांकेर जिले के जंगलों में एक दुर्लभ जीव मिला है। वन विभाग ने इस दुर्लभ जीव का नाम हनी बेजर बताया है। इस जीव में इंसानों जैसी सोच होती है और यह बेहद खूंखार भी होता है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति के जीव के मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस तरीके के जीव आम तौर पर यहां नहीं पाए जाते है। इंसानों जैसी सोच रखने वाले यह जीव काफी शातिर और निडर माने जाते है। 

जब ग्रामीणों ने इस जीव को देखा तो वह भी हैरान रह गए थे। इसके बाद उन लोगों ने वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी दी और वे इस जीव को अपने यहां ले गए। 

क्या है यह जीव

वन विभाग के अनुसार, इस जीव का नाम हनी बेजर है। यह जीव बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक माना जाता है। यही कारण है कि इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के तौर पर दर्ज किया गया है। 

विभाग ने बताया कि यह जीव दुनिया के संरक्षित जीवों में से एक है और इसे सबसे निर्भीक जानवर भी माना जाता है। बताया जाता है कि इसमें शेर और हाईना जैसे बड़े जानवरों से लड़ने की क्षमता भी होती है। 

ऐसे पकड़ा गया खूंखार हनी बेजर

हनी बेजर को कोटलभट्ठी गांव के निवासियों ने पहले देखा था और फिर वे उसे पकड़ कर कैद कर दिए थे। इसके बाद उन लोगों ने इस जीव के बारे में वन विभाग को जानकारी दी थी। खबर मिलने के बाद जैसे ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह एक खतरनाक जीव- हनी बेजर है। 

गांव वालों को इसकी जानकारी नहीं थी कि यह जीव कितना खूंखार है और यह उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता था। वे लोग इसे किसी जंगली जानवर समझकर पकड़ लिए थे। 

यह जीव विलुप्त वन्यजीवों में से एक है

वन विभाग के अनुसार, हनी बेजर एक विलुप्त वन्यजीवों में से एक है। अकसर इस जीव का शिकार खाल, फर और कॉस्मेटिक के लिए किया जाता है। 

बताया जा रहा है कि यह जीव मस्टेलिडाए कुल और मेलिवोरा प्रजाति का है। डेढ़ दशक से इस जीव की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, इस कारण इसे विलुप्त वन्यजीवों के श्रेणी में रखा गया है। 

 

 

 

Web Title: Chhattisgarh Rare creature honey badger found jungles Bastar keeps thinking like humans capable of fighting lion-hyena

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे