गर्लफ्रेंड संग इश्क फरमा रहा था प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पकड़ा तो बॉर्डर फांदकर भाग गया पाकिस्तान और फिर....

By अमित कुमार | Published: January 25, 2021 02:12 PM2021-01-25T14:12:12+5:302021-01-25T14:13:52+5:30

प्रेमिका के घर वालों से बचने के लिए एक प्रेमी भारत से भागकर पाकिस्तान में जाकर छिप गया। पाकिस्तान सेना से अब भारतीय अधिकारी उस शख्स को वापस देश लाने की बात कर रहे हैं।

Caught entering girlfriend home shamed Rajasthan youth flees to Pakistan | गर्लफ्रेंड संग इश्क फरमा रहा था प्रेमी, लड़की के घर वालों ने पकड़ा तो बॉर्डर फांदकर भाग गया पाकिस्तान और फिर....

भारतीय अधिकारी लगा रहे हैं लड़के का पता। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsराजस्थान के बाड़मेर में एक प्रेमी लड़की के घरवालों के डर से पाकिस्तान बॉर्डर में घुस गया।लड़की के घरवालों ने लड़के को अपनी बेटी संग रंगे हाथ पकड़ लिया था। बदनामी की चिंता सताने के बाद लड़के ने भागने का मन बना लिया।

प्यार में इंसान किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहता है। अक्सर प्रेमी जोड़ी घरवालों से छिपकर अकेले में मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रेमी गुपचुप तरीके से अपने गर्लफ्रेंड से मिला करता था। एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया तो लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के घरवालों से बचने के लिए उसने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी। 

दरअसल, प्रेमिका के घरवालों से जान बचाकर यह प्रेमी बॉर्डर पार करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया। जब इसकी जानकारी लड़के के घरवालों को हुई तो वह अपने बेटे को लेकर परेशान हो गए।  इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी भारतीय अधिकारी सौंपी। बताया जा रहा है कि इस विषय में भारतीय अधिकारी पाकिस्तान पुलिस के संपर्क में हैं और युवक की घर वापसी की बात कर रही है। 

'हिंदुस्तान' की खबर के मुताबिक, मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। यहां बिजराड़ पुलिस थाने के तहत आने वाला एक इलाका पाकिस्तानी सीमा से मिला हुआ है। यहां रहने वाले 19 साल के गेमरा राम मेघवाल का अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। एक दिन जब वह उससे मिलने के लिए गया तो लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। 
 

Web Title: Caught entering girlfriend home shamed Rajasthan youth flees to Pakistan

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे