साइकिल से टकराई कार, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा, सभी रह गए दंग
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 6, 2019 08:07 PM2019-01-06T20:07:27+5:302019-01-06T20:07:27+5:30
चीन में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। मामला चीन के शेन्जेन शहर का है, जहां एक साइकिल और कार में टक्कर हो गई और...
कभी-कभार ऐसा हो जाता है, जो आपको हैरान कर देता है। आप हकीकत के बावजूद उस पर यकीन नहीं कर पाते। आपको लगता है कि फोटो या वीडियो को एडिट किया गया है, लेकिन अगर उसकी भी पुष्टि हो जाए, तो तब आपका दिमाग चक्कर खा जाता है।
चीन में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। मामला चीन के शेन्जेन शहर का है, जहां एक साइकिल और कार में टक्कर हो गई। आपको लग रहा होगा, कि इस भिडंत के बाद जरूर साइकिल को क्षति आई होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। उल्टा गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
नजारा देख सभी हैरान रह गए। कुछ लोग फोटो के फेक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने घटना की खुद पुष्टि कर दी। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि साइकिल बेहद मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई, जबकि गाड़ी बुरी तरह से। कुछ लोग साइकिल की मजबूती की भी तारीफ कर रहे हैं।