इन विदेशी लड़कियों ने बांधा समां, 'दमा दम मस्त कलंदर' गाकर हुईं हिट, देखें Video

By गुणातीत ओझा | Published: October 12, 2020 05:53 PM2020-10-12T17:53:46+5:302020-10-12T17:53:46+5:30

सूफियाना कलाम ''दमा दम मस्त कलंदर'' किसने नहीं सुना होगा! संगीत के चाहने वालों को इस धुन और बोल दोनों याद राहते हैं। इस गाने को लगभग हर बॉलीवुड सिंगर गा चुके हैं।

british singer tanya wells singing dama dam mast qalandar video goes viral | इन विदेशी लड़कियों ने बांधा समां, 'दमा दम मस्त कलंदर' गाकर हुईं हिट, देखें Video

ब्रिटिश सिंगर्स ने शानदार अंदाज में दुबई की सड़कों पर गाया दमादम मस्त कलंदर।

Highlightsब्रिटिश सिंगर्स ने शानदार अंदाज में दुबई की सड़कों पर गाया दमादम मस्त कलंदर।यह वीडियो दुबई के स्ट्रीट पर शूट किया गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार  फिर वायरल हो गया।

सूफियाना कलाम ''दमा दम मस्त कलंदर'' किसने नहीं सुना होगा! संगीत के चाहने वालों को इस धुन और बोल दोनों याद राहते हैं। इस गाने को लगभग हर बॉलीवुड सिंगर गा चुके हैं। यह गाना विदेशों में भी उतना ही लोकप्रिय है जितना की भारत में। हाल ही में एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्रिटिश सिंगर्स को इस गाने को गाते सुना और देखा जा सकता है।

ब्रिटिश सिंगर्स ने शानदार अंदाज में दुबई में यह सूफी क्लासिकल गाना गाया। यह वीडियो दुबई के स्ट्रीट पर शूट किया गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार  फिर वायरल हो गया। 2017 में, ब्रिटिश सिंगर तान्या वेल ने दमा दम मस्त कलंदर गाया था। उनकी आवाज को पूरी दुनिया ने सुना और सराहा भी था। ट्विटर पर यह वीडियो फिर वायरल हो चुका है और लोग उनकी खूब तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 

2017 की इस क्लिप को लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेल और उनकी साथी दुबई की सड़क पर गाना गा रही हैं। उनके पास में ही एक शख्स गिटार बजा रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए ढिल्लन ने लिखा, 'सूफ़ियाना कलाम ... 'दमा दम मस्त कलंदर' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर।' 

इस वीडियो को 11 अक्टूबर को शेयर किया गया था। इसे अब तक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स भी इस वीडियो पर आए हैं। कई लोगों ने ब्रिटिश सिंगर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, दिल खुश कर दित्ता। मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।'

तान्या वेल्स एक ब्रिटिश-स्विस नागरिक हैं जिनका बचपन भारत में बीता है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षित, उन्होंने अपने बैंड सेवन आइज़ के साथ दुनिया भर में कई हिट शो किए हैं।

Web Title: british singer tanya wells singing dama dam mast qalandar video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे