'क्या राज्यपाल कठपुतली है?', बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के सवाल पर विवाद 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2019 05:04 PM2019-07-15T17:04:13+5:302019-07-15T17:04:13+5:30

कुछ लोगों का कहना है कि सवाल में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन कठपुतली शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कठपुतली शब्द के इस्तेमाल से ही विवाद हो रहा है। 

BPSC Examination (Mains) question On Role Of "Katputli" Governors Viral | 'क्या राज्यपाल कठपुतली है?', बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के सवाल पर विवाद 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsये प्रश्न विवादों में आ गया है। इस मामले पर बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा सवाल पहले भी पूछा जा चुका है।आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि प्रश्न पत्र में क्या- क्या सवाल पूछे जा रहे हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में एक सवाल पूछा गया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ये सवाल राज्यपाल की भूमिका से जुड़ा हुआ है। रविवार (14 जुलाई) बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सवाल था- भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली हैं? ये सवाल सेक्शन खंड  एक में पूछा गया था। 

ये प्रश्न विवादों में आ गया है। इस मामले पर बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा सवाल पहले भी पूछा जा चुका है। वहीं आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि प्रश्न पत्र में क्या- क्या सवाल पूछे जा रहे हैं। 

कुछ लोगों का कहना है कि सवाल में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन कठपुतली शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कठपुतली शब्द के इस्तेमाल से ही विवाद हो रहा है। 

Web Title: BPSC Examination (Mains) question On Role Of "Katputli" Governors Viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे