यूपी के बलिया में BJP विधायक ने महिला अधिकारी को मारा धक्का, वायरल हुआ वीडियो
By भाषा | Published: September 23, 2018 03:13 PM2018-09-23T15:13:33+5:302018-09-23T15:13:33+5:30
घटना जिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय से आक्रोशित होते और उनकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं।
बलिया, 23 सितम्बर: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने यहां एक आधिकारिक बैठक में एक जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।
घटना जिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय से आक्रोशित होते और उनकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं और भाजपा के एक नेता शिक्षा अधिकारी को कथित रूप से धक्का दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने यद्यपि स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जिलाधिकारी भंवर सिंह खगारौत ने कहा कि सांसद भरत सिंह की अध्यक्षता में कल आयोजित एक बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा तथा सहयोगी संगठनों के नेता भी उपस्थित थे।
बैठक में भाजपा विधायक सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये थे, जिसके जवाब में जिला विद्यालय निरीक्षक पांडेय के जवाब से विधायक तथा उनके समर्थक उग्र हो गये। विधायक ने हालांकि बाद में इसके लिए क्षमा मांग ली।