Video: बीजेपी विधायक के विवादित बोल, 'सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान ना करे तो उन्हें जूते से मारिए'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 6, 2019 08:47 PM2019-06-06T20:47:35+5:302019-06-06T20:47:35+5:30
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में सपा-बसपा पर भी निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक विवादित बयान दिया है। रामरतन कुशवाहा ने कहा है कि अगर सरकारी कर्मचारी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं तो उन्हें जूते से मारा जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। रामरतन कुशवाहा ने कहा है, 'अगर सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते, तो आप अपने जूते निकालकर उन्हें मारिए, क्योंकि संयम की भी सीमा होती है।'
#WATCH: Ramratan Kushwaha, BJP MLA from Lalitpur at a party event says,"If government employees don't respect our workers, then take off your shoes and hit them because there is a limit to patience." (June 4) pic.twitter.com/o889Y1Wl1q
— ANI UP (@ANINewsUP) June 6, 2019
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में रामरतन कुशवाहा ने ये बयान दिया है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा रामरतन कुशवाहा ने कहा है कि उन्होंने चुनाव के दौरान हमारे कार्यकर्ता को भड़काने की भी कोशिश की थी और धमकी भी दी थी।
विधायक ने कहा, "मेरे पास इन सरकारी कर्मचारियों की जानकारी है जो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के वफादार हैं, जिन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने हमारे स्वयंसेवकों को भी धमकाया, उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए मनाना ... इनमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।''