Bihar News: प्यार को सलाम?, डेहरी में बंदरिया का मौत के बाद गम को बर्दाश्त नहीं किया बंदर, हाई वोल्टेज तार पर कूद कर दी जान
By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2024 18:28 IST2024-09-17T18:28:09+5:302024-09-17T18:28:59+5:30
Bihar News: डालमियानगर के सिंघौली रोड में एक विशाल पेड़ पर दो-तीन बंदर उछल कूद कर रहे थे।

photo-lokmat
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से बंदरिया और बंदर के प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आने सब लोग हैरान हैं। जिले के डेहरी में बंदरिया की हुई मौत को बंदर बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने भी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल, डालमियानगर के सिंघौली रोड में एक विशाल पेड़ पर दो-तीन बंदर उछल कूद कर रहे थे। इस दौरान पेड़ के बगल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के चपेट में एक मादा बंदर आ गई। जिसे मोहल्ले के लोगों ने उठाकर अंतिम संस्कार करने लगे। यह पूरा वाक्या देख नर बंदर काफी परेशान सा था।
इसके बाद बदहवास नर बंदर भी अचानक उसी हाई वोल्टेज तार पर कूद कर जान दी। इसके बाद दोनों बंदरों को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोग इसे तरह-तरह के रूप में चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की मादा बंदर के मरने के वियोग में नर ने जान दी है। अंतत: दोनों बंदरों को एक साथ पूरे विधि विधान से समाधि दी गई।