बिहार चुनाव: JDU-RJD पोस्टर वॉर में कांग्रेस की इंट्री, राहुल गांधी को बताया अवतार, लिखा-आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 20, 2020 12:42 PM2020-02-20T12:42:17+5:302020-02-20T12:42:17+5:30
बिहार में कांग्रेस का गठबंधन लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। हालांकि दिल्ली चुनाव नतीजे के बाद से ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। बिहार में चुनावी पोस्टर वॉर में अब कांग्रेस ने इंट्री ली है। पटना में स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी को अवतार बताया गया है। इसमें राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा गया है, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे।
Bihar: Poster with Congress leader Rahul Gandhi's picture and 'Aarakshan khatm nahi hone denge avtaar' written on it, put by party's local leaders, in Patna. pic.twitter.com/baV6MPCfKR
— ANI (@ANI) February 20, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। आरजेडी ने 80, जेडीयू ने 71 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी को 53 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस बार एनडीए गठबंधन का चेहरा नीतीश कुमार होंगे और बीजेपी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी मिलकर लडेंगे। वहीं दूसरी और महागठबंधन में आरजेडी-कांग्रेस एक साथ है।
राहुल गांधी फिर खामोशी से छुट्टियों पर विदेश गए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर चले गए हैं। कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक राहुल रोम गए हैं और उसके बाद वह यूरोप के अन्य देशों की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि वह विदेश दौरे के दौरान भी देश की गतिविधियों पर नजर रखकर ट्वीटर के जरिये सक्रियता बनाए हुए हैं। इस वर्ष दो महीने में राहुल की यह दूसरी विदेश यात्रा है।