बिहार: किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से आया बक्सर, प्यार के बदले मिली आग

By एस पी सिन्हा | Published: June 26, 2022 07:05 PM2022-06-26T19:05:53+5:302022-06-26T19:08:19+5:30

युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए हैं। उसकी पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। 

Bihar: A young man madly in love with Kinnar came to Buxar from Haryana | बिहार: किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से आया बक्सर, प्यार के बदले मिली आग

बिहार: किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से आया बक्सर, प्यार के बदले मिली आग

Highlightsहिसार के रहने वाले युवक की पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुईकिन्नर ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

पटना: बिहार के बक्सर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक किन्नर के प्यार में पागल युवक हरियाणा से चलकर बक्सर आ गया। युवक बीएससी (एग्रीकल्चर) का छात्र बताया जा रहा है। बक्सर आने पर उसे किन्नर का प्यार तो नही मिल पाया उल्टे में वह आग में जल गया। उसे गंभीर स्थिती में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की अलग-अलग कहानी में पुलिस भी उलझ गई है। युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए हैं। उसकी पहचान हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नू (24) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। 

इस संबंध में किन्नर ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बात होने लगी। हुसैनुद्दीन चाहता था कि मैं शादी विवाह में डांस नहीं करूं। वह शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन मना करने पर आग लगा ली। किन्नर उसके साथ जाने को तैयार नही थी। मना करने पर हुसैनुद्दीन ने आत्महत्या की कोशिश की। 

चांदनी ने कहा कि लड़के ने खुद को जलाया है। मुझे भी जलाने के लिए अपनी तरफ खींच रहा था। चांदनी के अनुसार हुसैनुद्दीन उसके साथ पहले भी रह चुका है। बीच में चला गया था, लेकिन पांच महीने बाद 17 जून को फिर वापस बक्सर के नावानगर आ गया।

जबकि हुसैनुद्दीन उर्फ सिन्नु ने अस्पताल में आरोप लगाया है कि किन्नर और उसके साथी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। उसने बताया कि 2-3 महीने पहले चांदनी और मुस्कान से जान पहचान हुई थी। उस वक्त मैं पटना घूमने आया था और मेरा समान होटल में रह गया था। मैंने किन्नरों से कहा कि मेरा समान रख लो। 17 जून को मैं अपना समान लेने नावानगर आया था।

जहां इन लोगों ने समान देने के लिए बागीचे में बुलाया। समान लेने आया तो इन लोगों ने मेरे ऊपर तेल फेंक तीली जला दिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाया और ऑटो वाले ने अस्पताल पहुंचाया। युवक का कहना है कि उसकी प्रेमिका चांदनी और उसकी सहेली मुस्कान ने जान से मारने की नीयत से तेल छिड़क कर मेरे शरीर मे आग लगा दी। 

इससे वह पूरी तरह से झुलस गया है। वहीं, नजमा खातून ने बताया कि मैंने देखा लड़का इन लोगों के साथ कुछ बात कर रहा था। हांथ में सिगरेट लिए हुए था। तभी उसने अपने कपड़े उतार लिए। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। 

वहीं, इस संबंध में एसपी नीरज कुमार ने बताया कि यह मामला एक दूसरे से जुड़े संबंध का है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में लगी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Bihar: A young man madly in love with Kinnar came to Buxar from Haryana

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे