Video: राष्ट्रगान गाते-गाते पूर्व सैनिक की हुई मौत, 1962 की युद्ध में ले चुके थे हिस्सा

By आजाद खान | Published: August 12, 2022 12:49 PM2022-08-12T12:49:03+5:302022-08-12T12:54:04+5:30

नासिक के चंद्रभान मालुंजकर सेना से रिटायर होने के बाद युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे। इसके लिए वे एक संगठन से भी जुड़ गए थे।

azadi ka amritmahotsav viral Video Former soldier Chandrabhan Malunjkar died while singing national anthem took part 1962 war | Video: राष्ट्रगान गाते-गाते पूर्व सैनिक की हुई मौत, 1962 की युद्ध में ले चुके थे हिस्सा

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया

Highlights81 साल के पूर्व सैनिक चंद्रभान मालुंजकर की राष्ट्रगान गाते समय मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें वह गिरते हुए दिखाई दिए है। चंद्रभान मालुंजकर 1962 की युद्ध में भी हिस्सा लिए थे।

मुंबई:महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रगान गाते समय 81 साल के पूर्व सैनिक चंद्रभान मालुंजकर की मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें पूर्व सैनिक को गिरते हुए देखा गया है जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। 

दरअसल, एक स्कूल के कार्यकर्म में शामिल होने के लिए चंद्रभान यहां आए हुए थे। इस दौरान यह घटना घटी है। आपको बता दें कि चंद्रभान मालुंजकर 1962 के युद्ध में भी हिस्सा लिए थे और रिटायर होने के बाद युवाओं को सेना में ज्वाइन होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे 81 वर्षीय चंद्रभान मालुंजकर राष्ट्रगान गाते हुए गिर गए और फिर उनकी मृत्यु हो गई। वीडियो में यह देखा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए चंद्रभान को आमंत्रित किया गया था।

जैसे ही स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान गाना शुरू किया, चंद्रभान भी गाना शुरू कर दिए और गाने लगे। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया कि चंद्रभान राष्ट्रगान गाते-गाते पीछे के बल गिर गए। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ा और अस्पताल ले गए। 

डॉक्टरों ने चंद्रभान को मृत घोषित किया 

चंद्रभान को जब अस्पताल ले जाया गया तब वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषिच कर दिया। चंद्रभान नासिक जिले के सतपुर इलाके के निवासी थे जो 1962 की युद्ध में हिस्सा लिए थे। 

चंद्रभान सेना से रिटायर होने के बाद वे एक पूर्व सैनिक संगठन के साथ जुड़ गए थे। इस संगठन के जरिए चंद्रभान युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। 
 

Web Title: azadi ka amritmahotsav viral Video Former soldier Chandrabhan Malunjkar died while singing national anthem took part 1962 war

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे