सुबह का नाश्ता बनाने जा रही थी महिला, तभी टोस्टर के पीछे से निकला काला सांप और फिर....

By विनीत कुमार | Published: November 26, 2020 09:44 AM2020-11-26T09:44:39+5:302020-11-26T09:51:51+5:30

ऑस्ट्रेलिया में लगातार इन दिनों बढ़ रही गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने के कई मामले भी सामने आने लगे है। ऐसा ही कुछ ब्रिसबेन से 30 किमी दूर एक इलाके में हुआ जहां एक सांप घर के किचन में जाकर छुप गया।

Australia woman finds snakes hidden behind her toaster in Kitchen as she enters to make breakfast | सुबह का नाश्ता बनाने जा रही थी महिला, तभी टोस्टर के पीछे से निकला काला सांप और फिर....

घर के किचन में मिला जहरीला सांप (फोटो- Brisbane North Snake Catchers and Relocation services)

Highlightsऑस्ट्रेलिया में बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ने लगे हैं सापों के निकलने के भी मामलेब्रिसबेन में घर के किचन में मिला सांप, घर का दरवाजा खुला होने से अंदर दाखिल हुआ था सांप

सांप का दिखना या उनसे आमना-सामना होना कई लोगों के लिए बेहद डरावना अनुभव होता है। ऐसे में अगर सांप आपके घर के किसी हिस्से मसलन कमरा, बाथरूम या किचन में आ जाए तो मामला और खतरनाक बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ भी हुआ। 

महिला सुबह-सुबह अपने घर के किचन में नाश्ता बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान उसके किचन में रखे टोस्टर के पीछे से एक लंबा काला सांप निकल आया। ये सांप भी नहीं था बल्कि दुनिया के जहरीले सापों में इसकी गिनती होती है।

दरअसल, ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है। डेली मेली की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से करीब 30 किलोमीटर दूर माउंट नेबो नाम की जगह पर एक घर में ये सबकुछ मंगलवार को हुआ। 

महिला सुबह के एक्सरसाइज और व्यायाम के बाद घर लौटी थी और किचन में नाश्ता बनाने के लिए गई थी। तभी टोस्टर के पीछे से सांप निकल आया। काले रंग के इस सांप को 'रेड बेलीड' कहा जाता है और बेहद जहरीला होता है।

जॉगिंग के लिए गई थी महिला, तभी घर में घुसा सांप

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों गर्मी का मौसम है। वहां रोज गर्मी बढ़ती जा रही है और ऐसे में सांपों का निकलना भी आम हो गया है। हालांकि, घर में सांप कैसे गया इसे लेकर कुछ साफ नहीं हो सका है। 

माना जा रहा है कि महिला जॉगिंग के लिए बाहर जाते समय गलती से घर का दरवाजा खुला छोड़ गई थी। इसी दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए सांप ठंडे जगह की तलाश में होगा और घर में दाखिल हो गया। 

महिला के घर में घुसे सांप की तस्वीरें ब्रिसबेन नॉर्थ स्नेक कैचर्स और रिलोकेशन सर्विस ने फेसबुक पर डाली है। महिला जब टोस्टर को इस्तेमाल के लिए खोलने जा रही थी तभी, उसे उसके पीछे से सांप का सिर दिखा। इसके बाद सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया। यह सांप 80 सेंटीमीटर का था और इसे स्नेक कैचर ने आखिरकार पकड़ लिया।

सांप पकड़ने वालों के अनुसार गर्मी में अक्सर ठंडे जगहों की तलाश में रहते हैं और इसलिए कई बार वे गलती से घर के अंदर भी चले जाते हैं। सांप पकड़ने वाले शख्स के अनुसार महिला के घर में जो सांप मिला वो ऊपर चढ़ने में बहुत माहिर नहीं होते हैं। हालांकि किचन में बने सेल्फ की मदद से वो ऊपर चढ़ा होगा।

बता दें ऑस्ट्रेलिया में 'रेड बेलीड' सांप बहुत आम हैं और अक्सर नजर आते हैं। ये काफी जहरीले होते हैं हालांकि, इनसे ऑस्ट्रेलिया में किसी की मौत की जानकारी के आंकड़े नहीं है। 

Web Title: Australia woman finds snakes hidden behind her toaster in Kitchen as she enters to make breakfast

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे