महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी इस तस्वीर को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'यहां लोग CAA के विरोध में जेल पहुंच गए और आप...'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 1, 2020 04:47 PM2020-01-01T16:47:43+5:302020-01-01T16:47:43+5:30

महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी सोशल मीडिया के जरिए लगातार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रही हैं।

Arfa Khanum Sherwani trolled over her new year photo twitter Slams CAA | महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी इस तस्वीर को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'यहां लोग CAA के विरोध में जेल पहुंच गए और आप...'

तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर हैंडल आरफा खानम शेरवानी

Highlightsआरफा खानम शेरवानी नए साल 2020 पर किए अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं।महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी के ट्विटर पर 241.6K फोलोअर्स हैं।

वरिष्ठ महिला पत्रकार आरफा खानम शेरवानी अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आरफा खानम शेरवानी ने 31 दिसंबर 2019 की रात 9 बजे ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''नए साल की आप सबको बधाई वो भी पेरिस के कड़ाके की ठंड में से। हम निश्चित रूप से इससे बेहतर हैं। 2020 में इसे दुनिया को दिखाते हैं। प्यार और शांति!'' ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट के बाद ही आरफा खानम शेरवानी को ट्रोल करना शुरू किया है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि भारत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)को लेकर माहौल इतना खराब है और ये पेरिस से  प्यार और शांति भेज रही हैं। आरफा खानम शेरवानी एनडीटीवी और राज्यसभा टीवी के साथ काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह द वायर के साथ काम कर रहीं हैं।

कई ट्विटर यूजर ने यह भी लिखा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर किए इनके ट्वीट को लेकर कई विरोधी जेल पहुंचे गए, कुछ आज भी कड़ाके की ठंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पत्रकार साहिबा पेरिस ने नए साल की बधाई दे रही हैं। 

सीनियर एडिटर आरफा खानम शेरवानी के ट्विटर पर 241.6K फोलोअर्स हैं। ये लगातार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए महिला पत्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

ट्विटर यूजर इसलिए शायद आरफा खानम शेरवानी से ज्यादा खफा हैं कि एक ओर ये सीएए प्रदर्शन के लिए लोगों को सोशल मीडिया के जरिए बोल रहीं थी लेकिन खुद उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता कानून को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Web Title: Arfa Khanum Sherwani trolled over her new year photo twitter Slams CAA

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे