केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाजीराव मस्तानी के गाने पर दुबई एक्सपो के मंच पर रणवीर सिंह के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Published: March 29, 2022 04:23 PM2022-03-29T16:23:32+5:302022-03-29T16:38:38+5:30

वीडियो में रणवीर सिंह दुबई एक्सपो 2020 के मंच पर 'मल्हारी' सॉन्ग पर डांस करते हैं और फिर मंच पर ही मौजूद अनुराग ठाकुर से भी डांस करने का इशारा करते हैं। थोड़ी देर बाद अनुराग भी रणवीर सिंह के स्टेप्स को फॉलो करने लगते हैं।

Anurag Thakur dances with Ranveer Singh Dubai Expo Bajirao Mastani song video | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाजीराव मस्तानी के गाने पर दुबई एक्सपो के मंच पर रणवीर सिंह के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाजीराव मस्तानी के गाने पर दुबई एक्सपो के मंच पर रणवीर सिंह के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

Highlightsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अभिनेता रणवीर सिंह ने दुबई एक्सपो 2020 के मंच पर डांस कियाएक सत्र में हिस्सा लेने के दौरान अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह ने मल्हारी गाने पर डांस करते नजर आए

दुबईः  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का दुबई एक्सपो 2020 के मंच पर साथ डांस करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहां मौजूद प्रशंसकों की फरमाइश पर रणवीर सिंह डांस करने को राजी होते हैं जिनका अनुराग ठाकुर भी बखूबी साथ देते हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह दुबई एक्सपो 2020 के मंच पर 'मल्हारी' सॉन्ग पर डांस करते हैं और फिर मंच पर ही मौजूद अनुराग ठाकुर से भी डांस करने का इशारा करते हैं। थोड़ी देर बाद अनुराग भी रणवीर सिंह के स्टेप्स को फॉलो करने लगते हैं। इसका वीडियो पीआईबी (उत्तर प्रदेश) ने भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह दुबई एक्सपो 2020 के इंडिया पवेलियन में 'भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच' सत्र में हिस्सा लिया। इस सत्र में दोनों ने क्रिकेट, सिनेमा और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे विषयों पर चर्चा की। अनुराग ठाकुर ने कहा, दुबई एक्सपो में अब तक 2.2 करोड़ लोग आए जिसमें से 17 लाख लोग भारतीय पवेलियन में आए,यह काफी बड़ी संख्या है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और समारोह न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी हो रहा है। वहीं रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कंटेंट विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के कगार पर है। भारतीय मनोरंजन विश्व स्तर पर विस्फोट करने जा रहा है।

Web Title: Anurag Thakur dances with Ranveer Singh Dubai Expo Bajirao Mastani song video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे