जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर हर जगह छाये अमित शाह, इस बात के लिए बीजेपी कार्यकर्ता दे रहे हैं धन्यवाद
By पल्लवी कुमारी | Published: October 22, 2019 11:58 AM2019-10-22T11:58:34+5:302019-10-22T11:58:34+5:30
Amit Shah BirthDay: अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है। अमित शाह आज 55 साल के हो गए हैं।
गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। आज वह 55 साल के हो गए हैं। अमित शाह जन्मदिन के दिन आज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्विटर पर टॉप ट्रेंड से लेकर लास्ट ट्रेंड तक अमित शाह को जन्मदिन की बधाईयां दी जा रही है। ट्विटर पर #HBDayAmitShah, #HappyBirthdayAmitShah, भारतीय जनता पार्टी, श्री अमित शाह, Mota Bhai ट्रेंड कर रहा है। अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सारे केन्द्रीय मंत्रियों सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। लेकिन इन बधाई संदेशों में हर कोई अमित शाह को बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए धन्यवाद दे रहा है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वह भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।'
कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2019
अमित शाह के जन्मदिन पर बीजेपी ने लिखा, 'भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने वाले, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता भारत के यशस्वी गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने वाले, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता भारत के यशस्वी गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। #HBDayAmitShahpic.twitter.com/REclkCCwYg
— BJP (@BJP4India) October 22, 2019
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के केंद्रीय गृहमंत्री यशस्वी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं pic.twitter.com/arSf5VDG8c
— Dimple Jain (@DimpleJainbrh) October 22, 2019
अमित शाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात 1986 में हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। अब ये दोनों भारतीय राजनीति की नंबर एक जोड़ी माने जाते हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था।
Wishing you a very Happy Birthday Mr. Chankya (modern Era) #HBDayAmitShah
— Naresh V. Jirapure (@NareshVJirapure) October 22, 2019
Good health and prosperity..! 💐💐💐 pic.twitter.com/mM1tBQ1kdO
Happy birthday to the most fearless and courageous leader and home minister of India 🇮🇳 @AmitShah#HBDayAmitShahpic.twitter.com/Trd0Z3x59B
— rushali_b (@b_rushali) October 22, 2019
Bday wishes to @AmitAmitshahji on his birthday! dynamic leader, decision-making, ! #HBDayAmitShahpic.twitter.com/jC2JmCOR3y
— Reshmarajeev (@reshmarajeev23) October 22, 2019
अमित शाह के जन्मदिन पर लोगों ने बनाए फनी मीम्स।
#HBDayAmitShah Keep Calm & Trust Mota Bhai Happy Birthday. @AmitShah ji pic.twitter.com/bAGj95XJ7h
— sarvanan Pillai (@sarvan0687) October 21, 2019
Happy Birthday #MotaBhai 🎂🎉#AmitShahpic.twitter.com/hEUwK5Zmno
— Arushi (@imArushiGupta) October 21, 2019
Mota Bhai got no chill 😂😂#AyodhyaHearing#RamMandir#AyodhyaVerdictpic.twitter.com/rwCoqP083r
— हर्ष फडते (@Harshphadte88) October 16, 2019
#HBDayAmitShah Keep Calm & Trust Mota Bhai Happy Birthday. @AmitShah ji pic.twitter.com/JYprtAqryH
— ACB. (@Anil_Acb2020) October 21, 2019
अमित शाह के बारे में
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है। इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पैतृक गांव गुजरात के मान्सा से की। उसके बाद उन्होंने अहमदाबाद बीएससी की पढ़ाई की। अमित शाह को मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। बीजेपी का ऐसा दावा है कि अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है।
अहमदाबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद अमित शाह ने अपने पिता के प्लास्टिक के पाइप का कारोबार संभालने लगे थे। इसके बाद उन्होंने स्टॉक मार्केट में कदम रखा और शेयर ब्रोकर के रूप में काम किया। राजनीति अमित शाह को विरासत में नहीं मिली है लेकिन जब से वह बीजेपी से जुड़े वह लगातार आगे बढ़ते रहे।