क्या आपने देखा है 2500 करोड़ रुपए का यह घर, 21 बेडरूम, 42 बाथरूम जानें और क्या है खास

By अमित कुमार | Published: January 13, 2021 08:53 PM2021-01-13T20:53:15+5:302021-01-13T20:54:31+5:30

शानदार डिजाइन के साथ अमेरिका में एक आलीशान बंगले को तैयार किया गया है। इस घर को बनाने में करीब 8 साल का समय लगा है, जबकि इसे 600 से अधिक वर्कर ने मिलकर बनाया है।

America most expensive home a 340 MILLION dollar Bel Air mansion which has 21 bedrooms 42 bathrooms | क्या आपने देखा है 2500 करोड़ रुपए का यह घर, 21 बेडरूम, 42 बाथरूम जानें और क्या है खास

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsपूरा बंगला खाई के बीच है और इसकी छत से पूरे शहर को देखा जा सकता है। 600 से अधिक कारीगरों ने 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद बंगले को तैयार किया है।इस बंग्ले के मालिक नाइल नेमिया का सपना था कि वह इस तरह का एक घर बनाए।

दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महंगा घर बनकर तैयार है। यह घर अमेरिका के लॉस एंजिल्स एन्क्लेव में 1,05,000 वर्ग फुट की एरिया में तैयार किया गया है। इस घर को 'द वन' का नाम दिया गया है। इस बनाने के लिए 340 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2500 करोड़ रुपए का खर्च हुए हैं। इस घर के मालिक नाइल नेमिया है। उन्होंने ऐसा ही घर बनाने का सपना देखा था जो अब साकार हुआ है। 

इस घर की चारों ओर खाई और 400 फुट लंबे जॉगिंग ट्रैक बनाए गए हैं। आस-पास इस तरह के दृश्य होने के कारण यह घर देखने में बेहद ही खूबसूरत दिखाई पड़ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इस घर को बनाने में 8 साल का समय और 600 से ज्यादा वर्कर लगे थे। तैयार होने के साथ ही यह घर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इसे लेकर बातें कर रहा है।

लॉस एंजिल्स शहर का नजारा इस घर के छत से लिया जा सकता है। घर की छत से पूरे शहर को देखा जा सकता है। इस घर के डिजाइन का इस तरह से किया गया है कि यह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इससे पहले लॉस एंजेल्स के पास बेलएयर में 3800 स्क्वायर फीट में बना एक चार मंजिला घर अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में था।

Web Title: America most expensive home a 340 MILLION dollar Bel Air mansion which has 21 bedrooms 42 bathrooms

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे