'युवा कांग्रेस जिंदाबाद', सुबह के 3 बजे अलका लाम्बा ने किया ये ट्वीट, अर्नब गोस्वामी के हमले के बाद उठे सवाल

By पल्लवी कुमारी | Published: April 23, 2020 01:03 PM2020-04-23T13:03:32+5:302020-04-23T13:08:22+5:30

अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में आज (23 अप्रैव) सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया, जब दोनों अपने स्टूडियो से घर जा रहे थे। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Alka Lamba Trolled over tweet Jindabad Yuva Congress | 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद', सुबह के 3 बजे अलका लाम्बा ने किया ये ट्वीट, अर्नब गोस्वामी के हमले के बाद उठे सवाल

Alka Lamba (File Photo)

Highlightsअलका लाम्बा ने अर्नब गोस्वामी की सोनिया गांधी पर हमले को लेकर आलोचना की थी। ANI की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने भी अलका लाम्ब के ट्वीट को शेयर कर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने 23 अप्रैल की सुबह तीन बजे एक ट्वीट किया। जिसके बाद वह ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं। अलका लाम्बा ने ट्वीट कर लिखा, 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद'। ट्विटर पर लोग इस ट्वीट के टाइमिंग को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले से जोड़ लिया है। अर्नब गोस्वामी ने मुंबई में हुए अपने हमले को लेकर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि यह हमला कांग्रेस के यूथ वर्कर्स ने किया है। उसी बीच अलका लाम्बा का 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद' वाला ट्वीट लोगों को खटकने लगा है। 

ट्विटर पर अलका लाम्बा कुछ वक्त के लिए टॉप ट्रेंड में बनी रहीं।  अलका लाम्बा हैशटैग के साथ उनके इस ट्वीट से जुड़े कई हजार लोगों ने ट्वीट किया। लोगों का कहना है कि अलका लाम्बा द्वारा तड़के 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद' वाला ट्वीट करने के पीछे क्या मंशा हो सकती है। 

ANI की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने भी अलका लाम्ब के ट्वीट को शेयर कर सवाल उठाए हैं।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

अलका लाम्बा ने अर्नब गोस्वामी को लेकर पहले भी किया था ये ट्वीट

अलका लाम्बा ने एक ट्वीट में लिखा था,  अगर अर्नब गोस्वामी को साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बिना सोचे सड़कों पर उतर जाना चाहिए, वरना करोना से पहले यह नफरत कर जहर देश को मार डालेगा। 

एक अन्य ट्वीट में भी अलका लाम्बा ने ऐसा ही दावा किया था। 

Web Title: Alka Lamba Trolled over tweet Jindabad Yuva Congress

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे