अबू धाबी-जकार्ता की फ्लाइट में महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, मुंबई की तरफ मोड़ा गया विमान
By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 24, 2018 10:06 AM2018-10-24T10:06:43+5:302018-10-24T10:06:43+5:30
मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: एक महिला ने अबूधाबी से जाकार्ता जा रही एतिहाद एयरलाइंस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला की डिलीवरी को देखते हुए एयरलाइंस ने फ्लाइट को मुंबई रूट पर डाइवर्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं।
Etihad Airways Abu Dhabi-Jakarta flight diverted to Mumbai as a woman passenger gives birth onboard the flight. pic.twitter.com/zosDBe60Z2
— ANI (@ANI) October 24, 2018
कुछ दिन पहले ऐसी ही एक खबर न्यूयॉर्क से आई थी। एयर फ्रांस की फ्लाइट जो कि पेरिस से न्यूयॉर्क जा रही थी। तभी फ्लाइट में मौजूद 41 वर्षीय महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। फिर फ्लाइट में ही मौजूद भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने सफलतापूर्वक महिला की डिलीवरी कराई। बच्चे के जन्म के बाद सबने फ्लाइट में जश्न भी मनाया था।
पिछले साल दिसंबर में एक महिला ने सऊदी अरब से पाकिस्तान के मुल्तान जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ान में बच्ची को जन्म दिया था। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही नवजात बच्ची के साथ फोटो भी शेयर की थी। पीआईए ने अपने ट्वीट में लिखा था-'चमत्कार रोजाना होते हैं और आज मदीना से मुल्तान जा रही हमारी उड़ान सेवा पीके 716 में भी एक छोटा सा चमत्कार हुआ। एक सुंदर बेटी ने जन्म लिया। हम माता-पिता को बधाई देते हैं और हमारे चालक दल को इस आपात स्थिति में मुस्तैदी से सहयोग करने के लिए बधाई।'