वीडियो: तुर्की के आसमान में दिखा अजीबो-गरीब विशालकाय बादल, हैरान लोगों ने बताया इसे 'यूएफओ'

By आजाद खान | Published: January 20, 2023 04:22 PM2023-01-20T16:22:54+5:302023-01-20T17:26:28+5:30

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि आसमान में रंग बिरंगे अजीबो-गरीब विशालकाय बादल उड़ रहे है। ऐसे में स्थानीयों ने इस बादल के 'यूएफओ' होने का दावा किया है।

A strange giant cloud seen in the sky of Turkey surprised people called it UFO viral video | वीडियो: तुर्की के आसमान में दिखा अजीबो-गरीब विशालकाय बादल, हैरान लोगों ने बताया इसे 'यूएफओ'

फोटो सोर्स: Twitter @TansuYegen

Highlightsसोशल मीडिया पर तुर्की का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसमान में एक अजीबो-गरीब विशालकाय बादल को देखा गया है। ऐसे में इस विशालकाय बादल को लेकर इसके 'यूएफओ' होने का दावा किया जा रहा है।

इस्तांबुल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें तुर्की (Turkey) में विशालकाय बादल को देखा गया है। लोगों को इस विशालकाय बादल को गुरुवार को देखा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह रंग भी बदलता है। 

ऐसे में खबरें यह भी है कि इस विशालकाय बादल को तुर्की के अलग-अलग शहरों में भी देखा गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आसमान में विशालकाय बादल चल रहे है। यह बादल दिखने में किसी यूएफओ के आकार के लग रहे थे। हालांकि यह क्या है और यह कैसे बना था, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

यही नहीं इसे लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह विशालकाय बादल अपने आप रंग भी बदलता है और इसे कई रंग में भी देखा गया है। वीडियो में जारी इस विचित्र और अप्राकृतिक दृश्य को देखते हुए कई यूजर्स ने इसका वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नामक एक आईडी से शेयर किया गया है। ऐसे में वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि तुर्की के बर्सा क्षेत्र में अविश्वसनीय बादल निर्माण देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, इस विशालकाय बादल को तुर्की के कई इलाकों में देखा गया है। 

ऐसे में इस वीडियो को देख कई लोगों ने इस दावे को गलत बताया है और अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर ने इसे मधुमक्खी का छाता के समान बताया है तो कुछ ने इसके यूएफओ होने की बात से इंकार किया है। 
 

Web Title: A strange giant cloud seen in the sky of Turkey surprised people called it UFO viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे