जब फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु अकेले पहुंचा 5 साल का बच्चा, 3 महीने बाद मां से मिला, तस्वीरें वायरल
By पल्लवी कुमारी | Published: May 25, 2020 11:48 AM2020-05-25T11:48:44+5:302020-05-25T11:48:44+5:30
कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लगे लॉकडाउन के करीब दो महीने सरकार ने घरेलू हवाई सेवा शुरू किया है। फ्लाइट में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यात्रियों को फेस शील्ड पहनाया जा रहा है। फ्लाइट के सारे स्टाफ पीपीई किट में नजर आए।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के 2 महीने बाद देश भर में आज (25 मई) हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। सुबह से आज देश भर में कई यात्री अपने गंत्वय स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच एक पांच साल का बच्चा दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में बैठकर अकेला गया। पांच साल के बच्चे का नाम विहान शर्मा है। जो आज (25 मई) सुबह दिल्ली से अकेले फ्लाइट में ट्रेवल कर बेंगलुरु अपनी मां के पास पहुंचा है। विहान शर्मा की मास्क और ग्लव्स और हाथ में स्पेशल कैटगरी वाला बोर्ड लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विहान शर्मा की मां अपने बच्चे को लेने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गई थी। विहान शर्मा की मां ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। वहां अपने दादा-दादी के पास था। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा।
Karnataka:Passengers leave from Kempegowda International Airport in Bengaluru, as two flights have landed till now at the airport. A mother who came to receive her son says,"My 5-yr-old son Vihaan Sharma has travelled alone from Delhi,he has come back to Bengaluru after 3 months" pic.twitter.com/oAOsLCi7v9
— ANI (@ANI) May 25, 2020
विहान को लेने पहुंची उसकी मां ने तीन महीने बाद अपने बेटे को सामने से देखा लेकिन भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया।
5 year old kid returns to #Bengaluru from #Delhi as #flight operations resumed from today. Vivan went to grand parent's home and got struck there due to #lockdown. He flew alone from Delhi as special category and his mother picked him up in #Bangalore. @indiatvnews#COVIDー19. pic.twitter.com/4n0JjGn6sj
— T Raghavan (@NewsRaghav) May 25, 2020
लॉकडाउन के दौरान घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज अब-तक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया है।
This 5 yr old kid has come all alone from #Delhi to #Bengaluru. An emotional reunion with his mother at the airport. Photo courtesy ANI. #flightspic.twitter.com/JT4Wvy9Y13
— samiran sarangi (@samirandel) May 25, 2020
पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए नहीं शुरू हुई है हवाई सेवा
कोरोना वायरस लॉकडाउन के 2 महीने बाद देश भर में आज हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बागडोगरा तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा हवाई अड्डों से सोमवार को घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू नहीं किया गया है। लेकिन इसके अलावा पूरे देश में हवाई सेवा शुरू है। मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के हवाई अड्डों से सीमित उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ है।
We're strictly following govt's guidelines to ensure safety against COVID19. Today has been a different experience as we're not used to wearing protective gear over our uniforms. All passengers followed the guidelines: A flight attendant on Vistara's Delhi-Bhubaneswar flight pic.twitter.com/2UzN6hJm7e
— ANI (@ANI) May 25, 2020
फ्लाइट में बैठने वाले यात्रियों को फेस शील्ड पहनाया जा रहा है। फ्लाइट के सारे स्टाफ पीपीई किट में नजर आए।