ओडिशा के तट पर मिली 40 फुट लंबी व्हेल, वजन जान रह जाएंगे दंग

By भाषा | Published: January 12, 2019 01:57 PM2019-01-12T13:57:28+5:302019-01-12T13:57:28+5:30

वन अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर पर घाव के निशान थे। यह जीव लुप्तप्राय: समुद्री जीवों की श्रेणी में शामिल है। वन्यजीव (संरक्षण) कानून, 1972 के तहत स्तनपायी जीव अनुसूची-एक श्रेणी में आती है। 

40 feet long whale fish found in odisha, body came to the coast during high tide from the Bay of Bengal | ओडिशा के तट पर मिली 40 फुट लंबी व्हेल, वजन जान रह जाएंगे दंग

ओडिशा के तट पर मिली 40 फुट लंबी व्हेल, वजन जान रह जाएंगे दंग

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार (12 जनवरी) को गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के करीब एक मुहाने में एक व्हेल मछली मृत पाई गई। ये मछली जिस प्रजाति की थी, वो इस वक्त लुप्त होने की कगार पर है। वन विभाग के अधिकारियों ने को बताया कि 40 फुट लंबी व्हेल पानी में बहकर तट पर चली आई थी। इस विशालकाय मछली का वजन करीब 12 टन है।

फॉरेस्ट रेंज अधिकारी सुब्रत पात्रा ने बताया, “स्तनपायी के शव को तालचुआ तट के पास के मुहाने से निकालने का काम वन कर्मयों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। क्रेन की मदद से मछली को हटाने पर विचार किया जा रहा है।” व्हेल मछली शुक्रवार को बहकर तट पर चली आई थी।

वन अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर पर घाव के निशान थे। यह जीव लुप्तप्राय: समुद्री जीवों की श्रेणी में शामिल है। वन्यजीव (संरक्षण) कानून, 1972 के तहत स्तनपायी जीव अनुसूची-एक श्रेणी में आती है। 

वन अधिकारियों ने बताया कि वह अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि पोस्टमार्टम के बाद कंकाल को दफनाया जाएगा। घावों के निशान देखकर ऐसी आशंका है कि किसी जहाज से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हुई। 

Web Title: 40 feet long whale fish found in odisha, body came to the coast during high tide from the Bay of Bengal

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे