37 वर्षीय रूसी महिला को 23 साल के सौतेले बेटे से हुआ प्यार, पति से तलाक के बाद लवर से रचाई शादी, बनी बच्चे की मां

By आजाद खान | Published: August 14, 2022 03:36 PM2022-08-14T15:36:20+5:302022-08-14T15:43:32+5:30

सौतेले बेटे से शादी के समय महिला आकर्षक नहीं दिख रही थी और उसका वजन भी ज्यादा था। इसके लिए उसने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई और वजन भी घटाया है।

37 yrs Russian woman Marina Balmasheva fell in love with 23 yrs stepson married after divorce husband became mother instagram | 37 वर्षीय रूसी महिला को 23 साल के सौतेले बेटे से हुआ प्यार, पति से तलाक के बाद लवर से रचाई शादी, बनी बच्चे की मां

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया

Highlightsरूस की एक महिला को अपने ही सौतेले बेटे से प्यार हो गया है। ऐसे में महिला ने अपने पति को तलाक देकर सौतेले बेटे से शादी कर ली है।महिला अब अपने सौतेले बेटे के बच्चे की मां भी बनने वाली है।

Viral Story: रूस में एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर अपने सौतेले बेटे से ही शादी कर ली है। अब यह महिला अपने सौतेले बेटे की मां भी बनने वाली है। इस महिला का नाम मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) है और यह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 

सोशल मीडिया पर मरीना काफी फेमस है और इंस्टाग्राम पर इनके छह लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मरीना का सौतेले बेटे से प्यार फिर शादी और अब अपने बेटे के बच्चे की मां बनने की खबर काफी चर्चा में है। 

7 साल की उम्र में मिली थी लवर से

 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मरीना ने अपने 23 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन (Vladimir Shavyrin) से सात साल के उम्र में मुलाकात की थी। दरअसल, 37 साल की मरीना ने अपने पति एलेक्सी शेवरिन (Alexey Shavyrin) से 2007 में शादी की थी, उस समय उसके सौतेले बेटे की उम्र महज सात साल थी। 

शादी के दस साल बाद मरीना ने अपने 47 साल के पति को तलाक दे दी थी और फिर अकेले रहने लगी थी। 

शादी के करवाया प्लास्टिक सर्जरी, घटाया वजन

मरीना ने तलाक के तीन साल बाद अपने सौतेले बेटे व प्रेमी से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद मरीना को सौतेले बेटे से प्यार हो गया था जिस कारण दोनों ने शादी कर ली है। खबर के अनुसार, शादी के समय मरीना का वजन काफी ज्यादा था और अच्छी दिख भी नहीं रही थी। 

ऐसे में मरीना ने आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई और अपना वजन भी कम कराया है। मरीना इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और उनके छह लाख से भी ज्यादा फैंस है। वह अपनी कहानी Weight Loss Journey नामक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर करती रहती है। 

हाल ही में मरीना ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी भी दी है। 

Web Title: 37 yrs Russian woman Marina Balmasheva fell in love with 23 yrs stepson married after divorce husband became mother instagram

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे