पश्चिम बंगाल में समुद्र किनारे अचानक दिखी 35 फुट की विशाल व्हेल, देखने जुटी भीड़, देखें वायरल वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Published: June 29, 2020 01:54 PM2020-06-29T13:54:56+5:302020-06-29T13:54:56+5:30
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में सोमवार (20 जून) सुबह एक विशाल व्हेल लहरों के साथ बहकर समुद्र के किनारे आ गई। जांच के बाद पता चला की वह मृत है। पुलिस और वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगी है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में समुद्र किनारे एक विशाल व्हेल लहरों के साथ बहकर आ गई। विशाल व्हेल 35-फुट की है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने जांच की तो पता चला की व्हेल की मौत हो चुकी है।
इस विशाल व्हेल की खबर जैसे ही आस-पास के इलाकों में पहुंची उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद मंदारमणि पुलिसकर्मी और वन विभाग की टीम व्हेल को वहां से हटाने की तैयारियों में लगी हुई है।
मंदारमणि कोलकाता से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस इलाके में इस तरह की यह पहली घटना है। व्हेल का विशाल सिर खून से लथपथ पाया गया है। वहीं उसकी पूंछ पर भी चोट के कुछ निशान दिखाई दिए हैं। हालांकि व्हेल को चोट कैसे लगी है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
A 35-foot whale was washed up on the beach in Mandarmani in West Bengal, 150 km from Kolkata, this morning in what locals claim is a first such incident in the area.#Kolkata#Whale#WestBengal#BreakingNews#WATCHpic.twitter.com/eFUiD0Pk6W
— First India (@thefirstindia) June 29, 2020
संजय किशोर नाम के ट्विटर यूजर ने विशाल व्हेल की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की है।
Huge #whale washed up at #Mandarmani beach in #WestBengal WestBengal this morning pic.twitter.com/IVk03SAzya
— Sanjay Kishore (@saintkishore) June 29, 2020
एक अन्य ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में सोमवार को एक विशाल व्हेल देखी गई। व्हेल की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृत व्हेल की पूंछ और शरीर पर चोट के निशान हैं।
A huge whale washed up on shore in Mandarmani in East Midnapore district of West Bengal on Monday. The cause of the whale's beaching death is yet to be ascertained, but the dead whale has injury marks over its tail and body. #whalepic.twitter.com/hAZBJ6ARpw
— Raajeev Chopra (@Raajeev_romi) June 29, 2020
एक यूजर ने इसकी मौत पर दुख जताया है।
The end is nigh.....A 35 foot #whale washed up on the Mandarmani beach 150 km from Kolkata. So incredibly sad! #Mandarmani#WestBengal#Digha#Whalepic.twitter.com/rYc4w7CaNW
— Dhananjay Mandal (@dhananjaynews) June 29, 2020
मंदारमणि पश्चिम बंगाल का एक पर्यटन स्थल है। जो दीघा के समीप है। यहां हर साल लाखों लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। कोरोनो वायरस महामारी के कारण दोनों स्थान अब पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद हैं।