लंदन: 2 कुत्तों ने महिला को पार्क में दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जान बचाने के लिए भागती और चिल्लाती रही पीड़िता, देखें भयावह वीडियो
By आजाद खान | Published: June 8, 2023 07:22 PM2023-06-08T19:22:16+5:302023-06-08T20:40:45+5:30
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें भी आई है। ऐसे में उसके इलाज चलने की खबर भी सामने आई है।

फोटो सोर्स: Facebook@London & UK Street News
लंदन: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पर दो कुत्तों द्वारा हमला करते हुए देखा गया है। वीडियो में महिला को अपनी जान बचाते हुए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया है लेकिन फिर भी कुत्ते उसका पीछा करना नहीं छोड़ते हैं और उसे नोंचते रहते हैं।
बताया जा रहा है कि महिला को काफी चोटें आई है और उसका इलाज चल रहा है। मेट पुलिस की अगर माने तो महिला के दाहिने हाथ में काफी चोट लगी है। हालांकि वीडियो में यह देखा गया है कि इसे काफी दूर से शूट किया गया है और घटना के समय महिला को बचाने के लिए कोई और वहां नहीं दिखाई दिया है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक पार्क में एक महिला पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया है। वीडियो में महिला को खुद को बचाते हुए भी देखा गया है और उसे वहां से भागते हुआ भी देखा गया है लेकिन कुत्तें महिला को दौड़ा-दौड़ाकर उसका पीछा करते हैं और उसे नोंचते व काटते हुए नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह सबकुछ कु्त्तों के मालिक के सामने हुआ है और वह चाह कर भी इन कुत्तों को रोक नहीं पाया था। वीडियो में महिला को काफी जोर से दर्द के मारे चिल्लाते और आवाज भी लगाते हुए देखा गया है। ये कुत्ते महिला को अंत तक काटते रहे थे।
क्या है पूरा मामला
मेट पुलिस के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर लंदन के ब्रिक्सटन के एबॉट्स पार्क में घटी है जहां पर एक 20 साल की महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि कुत्ते के मालिक द्वारा महिला को यह कहते हुए भी यह सुना गया है कि "भागो मत" लेकिन इसके बावजूद भी कुत्ते उसे काटते रहे और वह चिल्लाती रही।