'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिनों में 250 करोड़ पार

सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

फिल्म ने रिलीज के बाद महज आठ दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
(फोटो- इंस्टाग्राम)

निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। यह वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

 फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

फिल्म ने 32.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले सप्ताह में 244.97 करोड़ रुपये की कमाई की। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 257.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

Get Latest Webstories on News, Entertainment, Politics, Sports, Business and Hyperlocal news.

Click Here