googleNewsNext

Tanzania के राष्ट्रपति John Magufuli के निधन पर विवाद क्यों और क्या है इसका Corona कनेक्शन ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 19, 2021 03:11 PM2021-03-19T15:11:55+5:302021-03-19T15:12:22+5:30

पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के निधन की खबर की पूरी दुनिया में चर्चा है। 61 साल के मागुफुली के निधन की घोषणा तंजानिया की उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने 17 मार्च को की। सुलुहू अब देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। वे तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। हालांकि, मागुफुली के निधन को लेकर जो विवाद हैं, फिलहाल थम नहीं रहे हैं। उनके निधन को लेकर विवाद इसलिए है क्योंकि 27 फरवरी के बाद से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए थे। ऐसे में कुछ दिनों से उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी।ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वे गंभीर तौर पर बीमार हैं और विदेश में कहीं उनका इलाज चल रहा है। ये भी अटकलें लग रही हैं कि उन्हें असल में कोरोना संक्रमण हुआ था, जिसकी बात छुपाई गई है। मागुफुली के निधन के पीछे हृदय संबंधी बीमारी की वजह बताया गया और उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने कहा कि उन्हें ये बीमारी 10 साल से थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronavirus