googleNewsNext

शाही शादी में इस तरह बयान होगा हाल-ए-दिल 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 30, 2018 07:30 PM2018-01-30T19:30:47+5:302018-01-30T19:31:55+5:30

शाही परंपरा से हटते हुए मेगन मर्कले के मई में अपनी शादी में प्रिंस हैरी के लिए एक प्यार भरा संबोध�..

शाही परंपरा से हटते हुए मेगन मर्कले के मई में अपनी शादी में प्रिंस हैरी के लिए एक प्यार भरा संबोधन देने की योजना है। मीडिया में आई एक खबर में 28 जनवरी रविवार को यह दावा किया गया। 36 साल की अमेरिकी अदाकारा मेगन द्वारा अपने प्रीति भोज में यह संबोधन देने की उम्मीद है। इसमें 19 मई को करीब 800 अतिथि शरीक होंगे। ‘संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक मेगन द्वारा शाही परिवार का आभार जताए जाने की भी उम्मीद है।अदाकारा के पिता 73 वर्षीय थॉमस मर्कले हॉलीवुड के पूर्व लाइटिंग डायरेक्टर हैं। हालांकि, दुल्हन के पिता द्वारा निभाई जाने वाली परंपरा का पालन करते हुए प्रीति भोज में उनके द्वारा भाषण देने की संभावना कम है।इस बीच, यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि शाही शादी में क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेहमानों में शामिल रहेंगे शादी का फंक्शन ब्रिटेन के मशहूर विंडसर कैसल में होना है। इस कैसल में ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ-II अपना वीकेंड मनाने आती हैं। मेगन और हैरी कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। कई महीने की डेटिंग के बाद सितंबर में दोनों ने सगाई की और अब मई में शादी होने वाली है।


टॅग्स :प्रिंस हैरीवेडिंगprince harrywedding