googleNewsNext

Galwan Valley में PLA सैनिकों की मौत की संख्या पर सवाल उठाने वाले पत्रकार China में गिरफ्तार

By गुणातीत ओझा | Published: February 23, 2021 12:12 AM2021-02-23T00:12:04+5:302021-02-23T00:12:44+5:30

गलवान घाटी में बीते साल चीन और भारतीय सैनिकों में हुई झड़प में चीन ने अपने सिर्फ 4 सैनिकों के ही मरने की बात कही थी। चीन ने यह खुलासा भी 8 महीने बाद ही किया था, लेकिन तमाम अन्य मीडिया रिपोर्ट्स से उलट उसने आंकड़ा काफी कम बताया था।

गलवान घाटी में चीन के सिर्फ 4 ही सैनिक मरे?

China Journalist Arrest: गलवान घाटी में बीते साल चीन और भारतीय सैनिकों में हुई झड़प में चीन ने अपने सिर्फ 4 सैनिकों के ही मरने की बात कही थी। चीन ने यह खुलासा भी 8 महीने बाद ही किया था, लेकिन तमाम अन्य मीडिया रिपोर्ट्स से उलट उसने आंकड़ा काफी कम बताया था। अब इस आंकड़े पर सवाल उठाने वाले अपने ही देश के तीन पत्रकारों को चीन ने अरेस्ट कर लिया है। चीनी अथॉरिटीज का कहना है कि पूछताछ के लिए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 38 वर्षीय किउ जिमिंग भी हैं। वह इकनॉमिक ऑब्जर्वर के साथ काम कर चुके हैं। चीन की ओर से सैनिकों के मारे जाने के आंकड़े रिलीज किए जाने के बाद शनिवार को उन्हें अरेस्ट किया गया। किउ पर आरोप है कि उन्होंने आंकड़ों पर सवाल उठाकर सेना की शहादत का अपमान किया है।

बीते साल 15 जून को भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में झड़प हो गई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त चीनी सेना ने कोई आंकड़ा जारी नहीं किया था, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में 40 से 50 सैनिकों की मौत की बात कही गई थी। चीन ने 8 महीने बाद मौत की बात तो स्वीकारी, लेकिन आंकड़ा सिर्फ 4 का ही दिया। चीन सरकार के इसी आंकड़े पर सवाल उठाते हुए किउ ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्पणी की थी और आंकड़ा कुछ ज्यादा होने की बात कही थी। 

किउ ने चीन सरकार द्वारा आंकड़ा देरी से जारी करने पर भी सवाल उठाए थे। किउ ने लिखा था, 'भारत के नजरिए से देखें तो वे जीत गए और कीमत भी कम चुकाई।' शनिवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद नानजिंग की पुलिस ने बताता कि शहीद हुए 4 सैनिकों के अपमान और गलत जानकारी देने का आरोप में उन्हें अरेस्ट किया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें समाज में गलत प्रभाव डालने वाली जानकारी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उनके अलावा रविवार को एक अन्य ब्लॉगर को बीजिंग से अरेस्ट किया गया है। वहीं 25 वर्ष के एक ब्लॉगर यांग को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के सिचुआन से अरेस्ट किया गया है।

टॅग्स :चीनलद्दाखशी जिनपिंगChinaLadakhxi jinping