France के पूर्व राष्ट्रपति Nicolas Sarkozy को भ्रष्टाचार के आरोप में मिली तीन साल की सजा
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया है। अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है।
सरकोजी 2007 से 2012 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
फ्रांस में पेरिस की एक अदालत ने एक साल जेल और दो साल निलंबित कारावास की सजा सुनायी। फ्रांस में 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी (66) को 2014 में एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट से अवैध तरीके से सूचनाएं हासिल करने के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया।
अदालत ने कहा कि सरकोजी घर पर हिरासत में रहने का अनुरोध कर सकेंगे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक पट्टी पहननी होगी। सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और मुकदमे का सामना करेंगे।
2021-03-01 20:40:51