googleNewsNext

अमेरिका के यू-ट्यूब मुख्यालय पर शूटआउट

By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2018 09:19 AM2018-04-04T09:19:10+5:302018-04-04T09:19:10+5:30

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में एक महिला बंदूधारी ने ग�..

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में एक महिला बंदूधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए... इसके बाद महिला शूटर ने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग घबरा गए... शूटिंग की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा। इसके बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाला गया। खबर के मुताबिक एक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। फिलहाल इस गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है।

टॅग्स :यू ट्यूबYoutube