Adnan Oktar Turkish Religious Cult Leader Jailed for 1075 years|1000 girlfriends
कौन है 1000 गर्लफ्रेंड्स वाला अदनान?
1075 साल बिताएगा जेल में
तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता को ऐसी सजा सुनाई गई है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां अदनान ओक्तार नामक शख्स को इस्तांबुल की एक अदालत ने 1075 साल की सजा दी है। अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है। खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिफ्तार भी किया गया। अदनान ओक्तार, जिसे अदनान होका, हारुन याह्या के नाम से भी जाना जाता है, एक तुर्की धार्मिक पंथ नेता होने के साथ-साथ एक इस्लामी रचनाकार भी है। अदनान ओक्तार ने 1970 के अंत में अपने अनुयायियों का एक संगठन बनाया था। उसपर क्रिमिनल गैंग बनाने का कई चार्ज लगा था, लेकिन वो रिहा हो गया। इस्लामिक टीवी प्रचारक अदनान ओक्तार का ‘A9’ नाम से टीवी चैनल भी हैं। इस टीवी चैनल पर इस्लामिक विषयों पर टॉक शो आयोजित किया जाता था। अदनान ओक्तार लड़कियों को ‘किटेन’ कहर संबोधित करता था।
अदनान ओक्तार की 1 हजार गर्लफ्रेंड
अदनान पर कट्टरपंथी मतों पर उपदेश देने का आरोप है। ये शख्स टीवी शो में महिलाओं के साथ डांस करता था और उन्हें बिल्लियां बुलाता था। वहीं वो कुछ लड़कों के साथ गाना गाते हुए भी नजर आ चुका है, जिन्हें वो 'लायन्स' कहता था। अदालत में सुनवाई के दौरान अदनान ओक्तार के बारे में कई चौंका देने वाले राज से पर्दा उठा। अदनान ने खुद बताया कि उसकी एक हजार गर्लफ्रेंड हैं। अदनान का कहना है कि वह पिता बनने की असाधारण क्षमता रखता है। अदनान ओक्तार ने अपने अनुयायियों के समूह बनाने की शुरुआत 1970 के दशक के आखिरी वर्षों में की थी। अदनान ओक्तार को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उसके अलावा 78 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। ओक्तार और 13 लोगों को कुल 9803 साल की सजा सुनाई गई। इनमें से अकेले ओक्तार को ही 10 मामलों में दोषी पाया गया और 1075 साल की सजा सुनाई गई। ओक्तार के खिलाफ अमेरिका से मिलकर तुर्की में तख्तापलट की साजिश रचने का भी आरोप था, जिसमें वह दोषी पाया गया है। 2016 में उसने अमेरिका में रहने वाले फतेउल्लाह गुलेन को आर्थिक मदद की थी।
घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां बरामद
एक महिला ने सुनवाई को दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उसका और कई महिलाओं का यौन शोषण किया। अदनान पर रेप का आरोप भी लगा और उसके घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां भी बरामद हुईं, जो अदनान जबरन महिलाओं को देता था।
300 से ज्यादा किताबें लिखने का दावा
यह शख्स खुद का टीवी चैनल भी चलाता था। उसका यह भी दावा है कि उसने 300 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इनका अनुवाद 73 भाषाओं में हुआ है। एक किताब उसने अपने दूसरे नाम हारून याहया के नाम से भी लिखी थी। इस किताब में उसने वैश्विक आतंकवाद के पीछे डार्विन्स की इवॉल्यूशन थियोरी को वजह बताया है।
2021-01-13 21:36:07