googleNewsNext

Raksha bandhan 2020: इन चीजों के बिना अधूरी है आपकी राखी की थाली, जान लें ये जरूरी बातें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 3, 2020 01:57 PM2020-08-03T13:57:19+5:302020-08-03T13:57:19+5:30

आज सोमवार, 3 अगस्त को सावन माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा पर रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस बार सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगा। भद्रा के बाद ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए। 9.29 के बाद पूरे दिन राखी बांध सकते हैं। 3 तारीख को सुबह 7.30 बजे के बाद पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। पूर्णिमा पर पूजन के बाद अपने गुरु का आशीर्वाद भी अवश्य लें। #RakshaBandhan2020#Rakhi#ShubhMuhurat पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्री रहेगा। इस दिन चंद्र भी शनि के साथ मकर में रहेगा। ऐसा योग 558 साल पहले 1462 में बना था। उस साल में 22 जुलाई को रक्षाबंधन मनाया गया था। इस बार रक्षाबंधन पर राहु मिथुन राशि में, केतु धनु राशि में है। 1462 में भी राहु-केतु की यही स्थिति थी। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास है, क्योंकि इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है।

टॅग्स :रक्षाबन्धनRaksha Bandhan