googleNewsNext

जानिए पुजारी का क्या हुआ जब उसने मूर्ति को साड़ी की जगह कुछ और पहना दिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 7, 2018 09:50 AM2018-02-07T09:50:31+5:302018-02-07T12:27:31+5:30

भारत में कई प्रदेशो के मंदिरो में कई परम्पराओ का कड़े तौर पर पालन किया जाता है ...

भारत में कई प्रदेशो के मंदिरो में कई परम्पराओ का कड़े तौर पर पालन किया जाता है और इन रूढ़िवादी परम्पराओ के चलते कई बार मंदिर प्रशासन चर्चा में भी बना रहता है ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के मयिलादुथुरै जिले में एक मंदिर में देवी की मूर्ति को साड़ी की बजाय चूड़ीदार परिधान पहनाने को लेकर दो पुजारियों को निलंबित कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि पुजारियों ने परंपराओं के विरूद्ध कदम उठाया, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुजारियों ने तमिल महीने थाई में पवित्र दिन (दो फरवरी) को देवी की मूर्ति को सजाया था। चूड़ीदार परिधान वाली देवी की मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह देवी का अपमान नहीं था, लेकिन परंपरा के विरूद्ध था। परंपरा के अनुसार देवी की मूर्ति को साड़ी का परिधान पहनाया जाता है। भारत में देवी देवताओ के विशिष्ट परिधान निश्चित है और परंपरा के अनुसार देवी को साड़ी ही पहनाई जाती है इसी कारन जब पुजारी ने साड़ी की जगह चूड़ीदार देवी को परिधान करवाया तो प्रशसन के रोष का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :पूजा पाठpuja path